back to top

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत,राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक

कुरनूल (आंध्र प्रदेश)। हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही एक निजी बस में शुक्रवार को एक दोपहिया वाहन से टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे 20 लोगों की मौत हो गई। अधिकतर व्यक्तियों की मौत आग में झुलसने से हुई। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में बाइक सवार भी शामिल है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

कुछ शव इतने जल चुके थे कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण अधिकारियों को मृतकों के डीएनए नमूने एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि कई यात्री इस दुर्घटना में बच नहीं पाए क्योंकि यह रात में उस समय हुई जब वे सो रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अनुग्रह राशि की घोषणा भी की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल कुरनूल में चिन्नातेकुर के पास बस से टकरा कर उसके नीचे आ गई और उसका ईंधन टंकी का ढक्कन खुल गया।

कुरनूल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कोया प्रवीण ने बताया, अब तक जली हुई बस से 19 शव निकाले जा चुके हैं। बाइक सवार का शव मुर्दाघर में है। उन्होंने कहा कि हताहतों और जीवित बचे लोगों की पूरी स्थिति, पूरी जांच और दुर्घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान के बाद ही सामने आएगी। पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाजा जाम हो गया और बस कुछ ही मिनट में पूरी तरह जल गई।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोंगेवाला बॉर्डर पर थार शक्ति सैन्याभ्यास का किया अवलोकन 

जोधपुर । भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर दौरे के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोंगेवाला बॉर्डर पर भारतीय सेना की...

एम्स की संकाय संघ के सदस्य 25 अक्टूबर को दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं होंगे

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली की संकाय संघ के सदस्य हृदय रोग सर्जरी विभाग (सीटीवीएस) के प्रमुख को हटाए जाने के विरोध...

कित्तूर युद्ध में रानी चेन्नम्मा की विजय के 200 वर्ष पूरे होने पर 200 रुपये का सिक्का जारी

नयी दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 200 साल पहले कित्तूर में रानी चेन्नम्मा की उल्लेखनीय विजय के सम्मान में शुक्रवार...

प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। छठ पूजा के मौके पर सूर्य देवता की...

खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, पड़ोसी ने गला घोंटकर मार डाला

कानपुर । कानपुर पुलिस आयुक्तालय (कमिश्नरेट) के बर्रा थाना क्षेत्र के हरदेव नगर से शुक्रवार शाम से लापता छह साल के एक बच्चे...

आगरा में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, दो घायल,सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि...