back to top

जम्मू-कश्मीर के अखल में 2 और आतंकी ढेर, अब तक 5 मारे गए, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल जंगल में सुरक्षाबलों ने 2 और आतंकियों को मार गिराया है। यहां बीते 3 दिन से ‘ऑपरेशन अखल’ जारी है, जिसमें अब तक 5 आतंकी ढेर कर दिए गए हैं।रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 2 आतंकी यहां और छिपे हुए हैं, जिनमें से एक घायल हो गया है। वहीं, ऑपरेशन में एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शनिवार को सुरक्षा बलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े थे। ये वही संगठन है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। मारे गए एक आतंकी की पहचान हारिस नजीर डार के रूप में हुई है, जो राजपोरा का रहने वाला है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीफ की संयुक्त टीम और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।

इस ऑपरेशन में उच्च तकनीक वाली निगरानी प्रणाली और विशिष्ट अर्धसैनिक बल शामिल हैं। आतंकियों की घेराबंदी और निगरानी के लिए ड्रोन और उच्च क्षमता वाले कैमरों का इस्तेमाल हो रहा है। डीजीपी और 15वीं कोर के कमांडर स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम अखल के जंगलों में चल रहे इस ऑपरेश में लगी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद 1 अगस्त को अखल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। शुरुआती गोलीबारी के बाद रातभर ऑपरेशन रोक दिया गया था और अगली सुबह सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था। आज ऑपरेशन का तीसरा दिन है और कुल 6 आतंकी मारे गए हैं।


जम्मू-कश्मीर में इस हफ्ते की यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ‘ऑपरेशन महादेव’ चलाकर लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था। 30 जुलाई को पुंछ में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास 2 आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे। सेना ने इसे ‘ऑपरेशन शिवशक्ति’ नाम दिया था। इनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...