back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 1939 व्यक्तियों का चल रहा है इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामलों (ऐसे व्यक्ति जिनका संक्रमण के लिए अभी भी इलाज चल रहा है) की संख्या सोमवार को 1939 हो गई। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 1939 हैं। अब तक 758 लोगों को पूर्णतया उपचारित होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। कुल 64 जिलों से संक्रमण के 2742 मामले सामने आए हैं।

प्रसाद ने बताया कि पूल टेस्टिंग लगातार चल रही है। कल 289 पूल लगाए गए थे और 1397 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 15 पूल में संक्रमण की पुष्टि हुई और 274 पूल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। कल प्रयोगशालाओं में 3328 नमूने भेजे गए और प्रयोगशालाओं ने 4021 नमूने की जांच की। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में 90, 821 टेस्ट आरटीपीसीआर के माध्यम से किए गए। राज्य में कुल 20 प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। पृथक वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 2024 है जबकि पृथक इकाई में 11, 049 लोग हैं।

प्रमुख सचिव ने कहा कि इतने बडे प्रदेश में अगर संक्रमित लोगों की संख्या सीमित रही है तो उसका बहुत बडा कारण मेडिकल टीमों द्वारा की गई निगरानी है। मेडिकल टीमों ने निगरानी की, चाहे वह हॉटस्पॉट (संक्रमण से ज्यादा प्रभावित क्षेत्र) क्षेत्र हो या उसके बाहर का क्षेत्र। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक 50, 193 टीमों ने निगरानी का काम किया है और कुल 45 लाख 56 हजार 923 घरों का सर्वेक्षण किया गया। इनमें दो करोड़ 16 लाख 78 हजार 495 परिवार शामिल रहे।

प्रसाद ने जनता से अनुरोध किया कि ये बीमारी संक्रामक है, किसी को भी हो सकती है। सरकार ने जांच और चिकित्सा की नि:शुल्क व्यवस्था की है इसलिए जिस किसी को भी लक्षण आएं, वो घबराएं नहीं बल्कि सामने आकर जांच कराएं। जांच और चिकित्सा नि:शुल्क होगी। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि लोग तबियत बहुत खराब होने के बाद विलंब से अस्पताल आए।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों एवं पहले से बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखना है। दूसरे प्रदेशों से जो प्रवासी आ रहे हैं, उनके लिए संदेश है कि वे घर पर पृथक रहने के दौरान अपने घर में ही रहें। पास पडोस के लोगों से ना मिलें। परिवार के लोगों से दूर रहें । वे बच्चों, बुजुर्गों, पहले से बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं से दूरी बनाकर रखें ताकि किसी तरह का संक्रमण यदि हो तो किसी में ना जाने पाए।

प्रसाद ने कहा कि इस बीमारी से घबराना नहीं है। इससे सावधानी से बचाव करना है। साबुनपानी से नियमित एवं लगातार हाथ धोना है। एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करना है। मास्क, गमछे, रूमाल या दुपट्टे से चेहरे को ढकना है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 देखभाल में लगे डाक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, वार्ड ब्वाय के अलावा पुलिस, राजस्व के कर्मी, साफ सफाई में लगे लोग, जो भी लोग सहयोग कर रहे हैं, पूरे राज्य के लिए दिन रात काम कर रहे हैं, उन सबको धन्यवाद करता हूं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...