back to top

देश में कोविड-19 के 16,946 नए मामले, संक्रमण से 198 और लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 16,946 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,12,093 हो गए, जिनमें से 1,01,46,763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 198 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,727 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार कुल 1,01,46,763 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.52 हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब भी तीन लाख से कम है। अभी 2,13,603 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.03 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अभी तक कुल 18,42,32,305 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,43,191 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 198 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र के 70, केरल के 26, पश्चिम बंगाल के 18, उत्तर प्रदेश के 15 और दिल्ली के 11 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,51,727 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 50,221, तमिलनाडु के 12,242, कर्नाटक के 12,152, दिल्ली के 10,718, पश्चिम बंगाल के 9,993, उत्तर प्रदेश के 8,529, आंध्र प्रदेश के 7,134 और पंजाब के 5,463 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...