back to top

13632 करोड़ से आरडीएसएस योजना में बिजली का कार्य होगा तेज: चेयरमैन

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने बुधवार को शक्ति भवन में आरडीएसएस योजना में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुये उसमें तेजी लाने के निर्देश दिये। भारत सरकार के सहयोग से यूपी की विद्युत व्यवस्था को और सृदृढ़ करने का कार्य इस योजना के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें 13632 करोड़ रुपए का व्यय का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में बहुत बेहतर सुधार होने है इसलिये इसको निर्धारित समय से पूर्ण करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य सुनिश्चित किये जाये। उन्होंने पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस) के कार्यों में तेजी लाने के लिये आज अधिकारियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। यह योजना वितरण कम्पनियॉ की परिचालन क्षमता और वित्तीय स्थिरता में सुधार लाने पर लक्षित है। इस योजना में 2024-25 तक 12 से 15 प्रतिशत तक वाणिज्यिक हानियों को कम करने का लक्ष्य तय किया गया। इस योजना के अन्तर्गत यूपी के सभी पॉचों डिस्काम को 29 पैकेज प्रदान किये गये है। सभी पॉचों डिस्काम में प्रोजेक्ट कार्यों की शुरूआत हो चुकी है।

इसके अन्तर्गत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के आठ कलस्टर के लिये 3842.41 करोड़, मध्यांचल के लिये 3303.70 करोड़ रुपए, पश्चिमांचल के लिये 2764.33 करोड़ रुपए, दक्षिणांचल के लिये 3247.07 करोड़ रुपए तथा केस्को के लिये 474.73 करोड़ रुपए आवंटित किये गये है। अध्यक्ष ने आज पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल तथा केस्को में योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यो की वृहद समीक्षा की तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहाकि निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण हो इसके लिये लगातार मानीटरिंग की जाये। जवाहरपुर एवं ओबरा परियोजना के निर्माण में तेजी लाने हेतु आज निर्माण में लगी कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी अध्यक्ष ने शक्ति भवन में समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में कोरियन कम्पनी दूशान एवं अन्य कम्पनी के प्रतिनिधियों से कार्य में विलम्ब के लिये गंभीर असन्तोष व्यक्त करते हुये कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहाकि परियोजना के निर्माण में हो रहे विलम्ब से प्रदेश की विद्युत उपलब्धता बढ़ाने में कठिनाई होती है। आगामी महीनों में गर्मी बढ़ेगी ऐसी स्थिति में विद्युत उपलब्धता बढ़ाने हेतु उत्पादन ईकाइयों का समय से उत्पादन शुरू करना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली: मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार किया गया

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। एक...

सीएम योगी बोले-भारत-अमेरिका टैरिफ समझौते से निर्यात अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।शनिवार...

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम की तैयारी, डीजीपी ने लखनऊ में दो दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन

लखनऊ। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में शुक्रवार को...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...