back to top

मोहनलालगंज: ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये गंवाने पर 13 वर्षीय किशोर ने लगाई फांसी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में 13 वर्षीय एक किशोर ने आनलाइन गेम में 14 लाख रुपये हारने के बाद सोमवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनुवासाढ़ गांव निवासी यश कुमार (13) के रूप में हुई है।मोहनलालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह ने बताया कि यश कुमार के आनलाइन गेम खेलने के कारण हुए आर्थिक नुकसान की जानकारी जब उसके पिता को हुई, तो डर के कारण यश ने यह कदम उठा लिया।

पुलिस के अनुसार, छठी कक्षा में पढ़ने वाले यश कुमार ने अपने पिता सुरेश कुमार यादव के बैंक खाते से कुल 14 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। सोमवार को जब सुरेश कुमार बैंक से पैसे निकालने गए, तो उन्हें बताया गया कि खाते में शेष राशि नहीं है।

बैंक प्रबंधक से यह जानकारी मिलने पर सुरेश कुमार घर लौटे और यह बात परिवार को बताई। तब यश कुमार भी घर पर ही मौजूद था।बताया जाता है कि पिता को पूरे मामले का पता चलने के बाद यश पढ़ाई का बहाना बनाकर छत पर बने एक कमरे में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार रात में जब यश की बहन गुनगुन उस कमरे में गई, तो उसने अपने भाई को फंदे से लटका पाया। उसकी चीखें सुनकर परिवार के अन्य सदस्य छत पर पहुंचे और यश को नीचे उतारा गया। पुलिस ने बताया कि उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...