back to top

देश में कोविड-19 के 12,899 नए मामले, 107 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,07,90,183 हो गए, वहीं 1,04,80,455 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी । केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, वायरस से देश भर में 107 और लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,54,703 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,04,80,455 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.13 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। देश में अभी कोविड-19 के उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,55,025 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.44 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, तीन फरवरी तक 19,92,16,019 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 7,42,841 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया था।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 107 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 30, केरल के 20, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल के सात-सात और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के छह-छह लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक वायरस से कुल 1,54,703 लोगों की मौत हुई हैं, जिनमें से महाराष्ट्र के 51,169, तमिलनाडु के 12,371, कर्नाटक के 12,225, दिल्ली के 10,864, पश्चिम बंगाल के 10,195, उत्तर प्रदेश के 8,674 और आंध्र प्रदेश के 7,157 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...