back to top

124 केस दर्ज, 705 गिरफ्तार और 4500 पर निरोधात्मक कार्रवाई

लखनऊ। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में सूबे के विभिन्न जिलों में अब तक हुए प्रदर्शन, आगजनी, फायरिंग और तोड़फोड़ के मामलों में अब तक 15 लोग मारे गये हैं। प्रभावित जिलों में कुल 124 केस दर्ज किये गये हैं। सभी घटनाओं के संबंध में कुल 705 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। इसके साथ 4500 के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है।

लखनऊ में एहतियात के तौर इंटरनेट सेवाएं बंद करने की अवधि बढ़ा कर 23 दिसम्बर तक कर दी गयी है। इसके साथ डालीगंज में एक उपद्रवी की शिनाख्त कर एक लाख 72 हजार रूपये का जुर्माना लगाकर उसकी कपड़े की दुकान सील कर दी गयी है। उपद्रवी को सख्त हिदायत दी गयी है कि यदि वह ये धनराशि एक सप्ताह में सरकारी कोष में जमा नहीं करेगा तो उसकी दुकान की नीलामी कर दी जाएगी।

राज्य मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि सूबे के विभिन्न जिलों में हो रहे प्रदर्शन, आगजनी, तोड़फोड़ एवं पुलिस पर फायरिंग आदि की घटनाओें के संबंध में कुल 124 अभियोग दर्ज किये गये हैं, जिनमें 705 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और लगभग 4500 लोगों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए हिरासत में लिये जाने की कार्यवाही की गयी है। अब तक सीएए के विरोध में पूरे प्रदेश में हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं में 263 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें 57 पुलिसकर्मी फायर आर्म्स से घायल हुए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि उपद्रवियों की हिंसा में अब तक 15 व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। घटनास्थलों से 405 नॉन प्रतिबंधित बोर के खोखा कारतूस व अवैध तमंचे भी बरामद हुए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को सीएए के विरोध में रामपुर में उग्र प्रदर्शनकारियों ने सुनियोजित रूप से तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, पुलिस पर फायरिंग भी की गयी। अमरोहा में एक बाइक के जलाये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्माे पर किये गये आपत्तिजनक, भ्रामक पोस्टों व मैसेज आदि के संबंध में प्रदेश में अब तक कुल 63 अभियोग पंजीकृत कर 102 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया है। कुल 14101 सोशल मीडिया पोस्टों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी, जिसमें 5965 ट्विटर पोस्टों, 7995 फेसबुक व 141 यूट्यूब एवं अन्य प्रोफाइल पोस्टों को रिपोर्ट कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...