back to top

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 12 और लोगों की मौत, 1155 नए मामले सामने आए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 12 और मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 1,155 नए मामले सामने आए हैं। सूचना एवं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या 785 हो गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,155 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 18,761 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 8,161 है। अवस्थी ने बताया कि शनिवार को एक दिन में कुल 29,117 नमूनों की जांच की गई। इनमें सबसे ज्यादा 3,579 नमूनों की जांच राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में किए गए।

इसके अलावा एसजीपीजीआई लखनऊ में 2,148 नमूने जांचे गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आईएमएस बीएचयू वाराणसी, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एमएलएनएमसी प्रयागराज, आरएमएल लखनऊ, एनआईबी नोएडा और जीएसवीएमसी कानपुर में एक-एक हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है। इसके अलावा इस अवधि में 2,703 लोगों की एंटीजेन जांच भी की गई है जिनमें से 1,468 जांच ट्रूनेट मशीनों से किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...