back to top

मजूदरी के लिये पंजाब ले जाए जा रहे 12 बच्चे छुड़ाए गए, पांच गिरफ्तार

लखनऊ। बिहार से मजदूरी के लिये पंजाब ले जाये जा रहे 12 बच्चों को लखनऊ पुलिस ने चिनहट के पास एक बस से बरामद किया और मानव तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मजदूरी के लिये पंजाब ले जाये जाने वाले इन बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) कासिम आब्दी ने  भाषा  को बताया कि बुधवार शाम चिनहट इलाके में एक बस की तलाशी के दौरान 12 नाबालिग बच्चे मिले। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इन बच्चों को बिहार के पूर्णिया जिले के आसपास के गांवों से मजदूरी के लिये पंजाब ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि बच्चों को ले जाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आब्दी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गुल्फराज, मोहम्मद नस्तक, मोहम्मद शहनवाज, शाहिल और शाकिर शामिल हैं। ये सभी बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को मजिस्ट्रेट की अनुमति से फिलहाल पारा क्षेत्र के बाल संरक्षण गृह में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...