back to top

देश में कोविड-19 के 11,039 नए मामले, 110 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 11,039 नए मामले आने से बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,77,284 हो गई। वहीं, अब तक 1,04,62,631 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से 110 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,54,596 हो गई है।

देश में 1,04,62,631 लोगों के स्वस्थ होने के कारण कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 97.08 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो लाख से नीचे है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,60,057 है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 1.49 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक मंगलवार को 7,21,121 नमूनों की जांच समेत अब तक कुल 19,84,73,178 नमूनों की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 110 और लोगों की मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र में 30, केरल में 16, पंजाब में 12 लोगों की मौत हुई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 1,54,596 लोगों की मौत हुई है।

इनमें महाराष्ट्र में 51,139, तमिलनाडु में 12,367, कर्नाटक में 12,223, दिल्ली में 10,858, पश्चिम बंगाल में 10,188, उत्तरप्रदेश में 8668 और आंध्रप्रदेश में 7156 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...