back to top

यूरोप में बाढ़ से 110 की मौत, जनजीवन प्रभावित

बर्लिन। पश्चिमी जर्मनी और बेल्जियम के कई इलाकों में आई विनाशकारी बाढ़ में कम से कम 110 लोगों की जान जाने की खबर है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सैकड़ों लापता लोगों की तलाश के लिये तलाशी व राहत अभियान जारी है।
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमेयर ने कहा कि वह बाढ़ के कारण हुए विनाश से स्तब्ध हैं और लोगों से मारे गए लोगों को परिजनों तथा इस आपदा में व्यापक नुकसान झेलने वाले शहरों और कस्बों की मदद करने का अनुरोध किया। स्टीनमेयर ने शुक्रवार अपराह्न जारी एक बयान में कहा, मुश्किल की इस घड़ी में, हमारा देश एक साथ खड़ा है। यह महत्वपूर्ण है कि हम उन लोगों के प्रति एकजुटता दिखाएं जिनसे बाढ़ ने उनका सबकुछ छीन लिया है। जर्मनी के रिनेलैंड-पलाटिनेट राज्य में अधिकारियों ने कहा कि वहां 60 लोगों की मृत्यु हो गयी जिनमें कम से कम नौ लोग दिव्यांग आश्रय केंद्र में रहने वाले थे। पड़ोस के उत्तर रिने-वेस्टफालिया राज्य के अधिकारियों ने मृतक संख्या 43 बताई है और चेतावनी जारी की है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

 

शुक्रवार को बचावकर्ता एफ्ट्सडट शहर में अपने घरों के भीतर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे रहे। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि कई लोग जमीन खिसकने के चलते घर ढहने के कारण मारे गए। काउंटी प्रशासन के प्रमुख फ्रैंक रॉक ने कहा, हम पिछली रात 50 लोगों को उनके घरों से निकाल पाए। हम ऐसे 15 लोगों को जानते हैं जिन्हें अब भी बचाए जाने की जरूरत है। जर्मन प्रसारक एन-टीवी से बात करते हुए रॉक ने कहा कि अधिकारियों के पास अभी इस बात का सटीक आंकड़ा नहीं है कि कितने लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा, यह मानना होगा कि इन परिस्थितियों में कुछ लोग बचने में कामयाब नहीं हो पाए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार देर शाम कहा था कि जर्मनी में करीब।,300 लोग अब भी लापता हैं, हालांकि चेताया कि ज्यादा संख्या आंकड़ों के दोहराव व सड़कों के टूटने व फोन कनेक्शनों के ठप होने की वजह से लोगों से संपर्क करने में हो रही दिक्कत के कारण हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों से संपर्क साधने के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में बेल्जियम में कम से कम 12 लोगों की मौत की खबर है जबकि पांच लोग अब भी लापता है। स्थानीय अधिकारियों और मीडिया में आई खबरों में शुक्रवार की सुबह यह जानकारी दी गई।

 

 

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...