back to top

वडोदरा के पास सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में बुधवार की सुबह एक मिनी ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकराने की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे। वडोदरा के पुलिस उपायुक्त करणराज वाघेला ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर देर रात करीब पौने तीन बजे हुआ। ये सभी लोग पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे।

वडोदरा के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट ने कहा, पांच महिलाओं सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मिनी ट्रक में करीब 25 लोग सवार थे, जिसने ट्रक ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। वाघेला ने बताया कि घायलों को नगर निगम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

रूपाणी ने ट्वीट किया, वडोदरा के पास सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबर से काफी दुखी हूं। अधिकारियों को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

वाघेला ने बताया कि जिन 10 लोगों की मौत हुई वे सभी सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमहल जिले के पावागढ़ के पास स्थित एक मशहूर धार्मिक स्थल जा रहे थे। वारछा के कुछ परिवारों ने पावागढ़, वडताल और डाकोर (खेड़ा) में स्थित मंदिरों के दर्शन के लिए मिनी ट्रक किराए पर लिया था। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...