back to top

सुशांत प्रकरण: रिया चतुर्वेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पटना। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब डेढ़ महीना बीत चुका है। इस बीच अब तक मामले को लेकर उनके परिवार की तरफ से कोई बड़ी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। लेकिन सुशांत के परिवार ने अब इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुशांत के पिता केके सिंह ने हाल ही में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके साथ ही केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर खाते से 17 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया है।

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पटना के राजीव नजर थाने में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। रिया के ऊपर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ ही कई धाराओं में ये मामला दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी पटना सेंट्रल जोन के जनरल इंस्पेक्टर संजय सिंह ने दी है। इसके साथ ही इस मामले में चार सदस्यीय टीम को मुंबई भेजा गया है। यह टीम मुंबई पुलिस से मिलकर उनसे मामले की केस डायरी के अलावा अन्य जरुरी कागजात हासिल करेगी।

रिया, सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं

इस बात की जानकारी भी संजय सिंह ने दी है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को शक है कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया और साथ ही उसके पैसे हड़प लिए। जिसके बाद परिवार की तरफ से ये कदम उठाया गया है। परिवार के द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद इस मामले की जांच में तेजी आ सकती है साथ कई अहम खुलासे भी किए जा सकते हैं। बता दें कि रिया, सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं।

गौरतलब है कि इस मामले में अब तक करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमें से एक रिया चक्रवर्ती भी हैं। रिया से भी मामले को लेकर पूछताछ की गई थी। जिसमें उन्होंने कई अहम जानकारियां दी थीं। वहीं कुछ दिन पहले सामने आया था कि रिया सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती थीं। यहां तक कि वो अपीन फॉरेन ट्रिप पर भी सुशांत का ही कार्ड लेकर गई थीं। जिसके बाद अब परिवार की शक के आधार पर की गई कार्रवाई इस केस को एक नया मोड़ देगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...