back to top

मुझे प्रेरित करते हैं रोनाल्डो: कोहली

खेल समाचार: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह पुर्तगाली स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से प्रेरणा लेते हैं जिन्होंने अपने बेमिसाल अनुशासन से अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी की तुलना में अधिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलने फ्लोरिडा पहुंचे कोहली ने फीफा डाट काम से कहा, मेरे लिए क्रिस्टियानो सबसे ऊपर है। उसकी प्रतिबद्घता और अनुशासन लाजवाब है। आप हर मैच में देख सकते हैं। मैं हर उस क्लब का समर्थन करता हूं, जिसके लिए वह खेलता है। वह मुझे प्रेरित करता है।

 

मेस्सी बनाम रोनाल्डो की कभी खत्म नहीं होने वाली बहस में शामिल होते हुए कोहली ने कहा कि बार्सीलोना के स्टार स्ट्राइकर मेस्सी की तुलना में रोनाल्डो का कैरियर ग्राफ बेहतर रहा है। उन्होंने कहा, मेरे हिसाब से रोनाल्डो ने अधिक चुनौतियों का सामना किया है और उनमें सफल रहा है। वह अधिक मुकम्मिल खिलाड़ी है और लोगों को प्रेरित करता है। बहुत लोग ऐसा नहीं कर पाते। वह कप्तान भी है और मैं इस बात का कायल हूं। उसका आत्मविश्वास गजब का है। भारतीय कप्तान ने कहा कि बचपन में वह ब्राजील के रोनाल्डो, रोनाल्डिन्हो, जर्मन गोलकीपर ओलिवर कान, मेस्सी, क्रोएशिया के लुका मोडरिच और स्पेन के आंद्रियास इनिएस्ता और जावी के प्रशंसक थे। कोहली की पसंदीदा फुटबाल यादों में 1998 और 2002 विश्व कप हैं। उन्होंने कहा, ब्राजील को इन दोनों टूर्नामेंटों में देखना अद्भुत था। रोनाल्डो के कौशल से मैं दंग रह गया। वह महानतम खिलाड़ियों में से है।

 

भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगा। उन्होंने कहा, हम बहुत पीछे नहीं है। पिछले तीन चार साल में हमारी फुटबाल में काफी सुधार आया है। नई प्रतिभायें सामने आ रही हैं और सुनील छेत्री बखूबी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह विश्व कप खेलने का हकदार है। टीम को उसके लिए क्वालीफाई करना चाहिए। वह चैम्पियन है और शानदार इंसान भी।

RELATED ARTICLES

बीसीसीआई सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अय्यर और किशन की वापसी, रोहित, विराट टॉप श्रेणी में, देखें लिस्ट

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल मैच जिताने वाली शानदार पारियां खेलने के 24 घंटे से भी कम...

कोहली बची हुई सीरीज से हटे, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धमाल मचाएगा यह खिलाड़ी

नयी दिल्ली। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए मुकबलों से हट गए हैं जिसकी पुष्टि...

ICC ODI team 2023 में भारत का दबदबा, रोहित शर्मा को कप्तान की कमान

दुबई। ICC ODI team 2023 : रोहित शर्मा को मंगलवार को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान चुना गया जिसमें...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...