back to top

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन
लखनऊ। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का प्रांतीय अधिवेशन नवोत्थान शुक्रवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की करीब एक दर्जन महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजु ने कहा कि यह अधिवेशन हमारी शाखा के गौरव, एकता, शक्ति और सहयोग व सेवा की भावना का प्रतीक है। राष्ट्रीय सचिव निशा व अंचल प्रमुख मीना ने जोर दिया कि शाखाओं की महिलाएं एकजुट होकर नई ऊर्जा, प्रेरणा और समर्पण के साथ नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण और सेवा भावना के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सुंदर आयोजन किया गया। इस दौरान रामायण प्रसंग पर नृत्य नाटिका ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं पर्यावरण संरक्षण पर सजगता प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। मीना, स्मिता, रिया, सरिता , गरिमा, जागृति, प्रियंका, शीवा ने अपने मनमोहक नृत्य से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान छोटे स्तर पर व्यवसाय करने वाली महिलाओं के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए। जिसमें लोगों ने खूब खरीददारी की। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष रेखा लाट, सचिव अनुराधा बंसल, मोनिका बंसल, सुशीला, रीना, नमिता मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

देवउठनी एकादशी आज, योग निद्रा से जागेंगे श्रीहरि

विवाह और अन्य मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैंलखनऊ। देव उठनी एकादशी का व्रत सभी एकादशी व्रतों के बराबर फल देता है। यह पापों...

तुलसी विवाह कल, विधि-विधान से होगी पूजा-अर्चना

विधि-विधान से होगा तुलसी और शालिग्राम का विवाह लखनऊ। सनातन धर्म में तुलसी विवाह का पर्व बहुत पवित्र माना जाता है। यह पर्व देवउठनी एकादशी...

सच्ची प्रेम भक्ति के माध्यम से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है

श्री शिव महापुराण कथा का सातवां दिन लखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा, लखनऊ के तत्वावधान में ज्ञान सरोवर विधालय, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड, कालिन्दी पार्क...

जियो हॉटस्टार पर आयेगी रोमांटिक-रिवेंज ड्रामा जिद्दी इश्क

राज चक्रवर्ती ने क्रिएट और डायरेक्ट किया हैलखनऊ। इश्क जब जिद बन जाए, तो हर हद पार कर जाता है! जियोहॉटस्टार ने अपनी आगामी...

बिटिया विवाह उत्सव का आयोजन 6 को

रामाधीन सिंह लॉन मे होगा 21 बेटियों का कन्यादान लखनऊ। दसवां बिटिया विवाह उत्सव का आयोजन 6 नवम्बर को रामाधीन सिंह लॉन निरालानगर डालीगंज मे...

गुरु नानक देव के उत्सव में हुई अरदास

अरदास के बाद प्रसाद और लंगर का वितरण किया गयालखनऊ। गुरु नानक देव के जन्मोत्सव के उत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को हरि ओम...