back to top

सुदीक्षा! हम शर्मिंदा हैं

गरीब परिवार में पली-बढ़ी और अपनी प्रतिभा के दम पर सपनों की ऊंची उड़ान भरने वाली गौतमबुद्ध नगर की सुदीक्षा भाटी की मौत से पूरा प्रदेश दुखी है और आत्मग्लानि महसूस कर रहा है। क्या हम ऐसे ही बेटियों को आगे बढ़ायेंगे?

बेटियों के लिए रास्ता बनाने के बजाय जो खुद जद्दोजहद कर अपना रास्ता बनाने में कामयाब हो रही हैं वे लम्पटों की भेंट चढ़ जा रही हैं। बुलंदशहर में सुदीक्षा भाटी के साथ छेड़छाड़ और इसके चलते हुई दुर्घटना से सुदीक्षा की मौत इतनी शर्मनाक घटना है जिसको शब्दों में बयां करना कठिन है, लेकिन इससे भी अधिक दुखद रवैया स्थानीय पुलिस का है जो बिना जांच पड़ताल के कानून व्यवस्था के गंभीर मुद्दे को हादसे में खत्म करना देना चाहती है।

सुदीक्षा गरीब परिवार की बेटी थी और प्राइमरी पाठशाला से उसने पढ़ाई की थी। एचसीएल की परीक्षा पास कर उसने शिव नडार फाउंडेशन द्वारा संचालित स्कूल में दाखिला लिया और सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 2018 में जिला टॉप किया था।

सुदीक्षा की प्रतिभा को देखते हुए एचसीएल ने उसे 3.8 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी थी और इसी स्कॉलरशिप से वह अमरीका में पढ़ाई कर रही थी। कोरोना संकट के कारण स्कूल बंद है और इसलिए वह स्वदेशी लौटी थी।

सुदीक्षा को 20 अगस्त को वापस अमरीका जाना था लेकिन वह अमरीका लौटने से पहले बुलंदशहर में अपने मामा के घर मिलने जा रही थी।

गौतमबुद्धनगर जनपद के दादरी तहसील से सुदीक्षा अपने भाई और चाचा के साथ जब बुलंदशहर के पास पहुंची तो वहां पर बुलेट सवार दो मनचलों ने उस पर फब्तियां कसना व कमेंट करना शुरू कर दिया।

बुलेट सवार गुंडे कभी सुदीक्षा के स्कूटर के पीछे लग जाते कभी ओवरटेक कर आगे हो जाते और इस तरह उसे परेशान करने लगे। इन बुलेट सवार गुंडों से बचने के प्रयास में सुदीक्षा भाटी का एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गयी।

लड़कियों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस तरह की घटनाएं कोई नहीं बात नहीं हैं। पिछले दिनों छेड़छाड़ रोकने पर गुंडों ने एक पत्रकार की हत्या कर दी थी।

हरियाणा में ऐसी तमाम घटनाएं हुई हैं जिसमें प्रतिभवान लड़कियों को जान गंवानी पड़ी। सुदीक्षा प्रतिभावान छात्रा ही नहीं थी बल्कि वह अन्य लोगों को भी बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करती थी।

परिवारों से मिलकर बेटियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करती थी। इतनी प्रतिभावान बेटी की मौत छेड़छाड़ के कारण होना आत्मग्लानि से भर देता है।

इस घटना से स्पष्ट है कि बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल नहीं है और अगर ऐसी घटनाओं पर लीपापोती होगी तो फिर कभी सुरक्षित माहौल बनेगा भी नहीं।

सुदीक्षा की मौत छेड़छाड़ के कारण हुई, इसलिए पुलिस का कर्तव्य था कि वह रिपोर्ट लिखकर दोषियों को पकड़ती, लेकिन वह यह साबित करने में जुट गयी कि गाड़ी सुदीक्षा के चाचा नहीं चला रहे थे, नाबालिग भाई चला रहा था, यह भी कि हेल्मेट भी नहीं पहने थी। यह सब भी तो कानून लागू करने में कोताही का ही उदाहरण है। अगर हेल्मेट नहीं था तो उसे सड़क पर चलने ही क्यों दिया गया?

बहरहाल प्रदेश की एक प्रतिभावान बेटी की इस तरह मौत पूरे प्रदेश को शर्मसार करती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दोषियों को सुनिश्चित दण्ड के साथ सुरक्षा उपायों को भी बढ़ाना होगा और पुलिस को अपना रवैया भी बदलना होगा। सरकार को भी हमेशा अपनी पीठ थपथपाने के बजाय सच स्वीकारने का साहस दिखाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय...

भक्तों ने प्रसाद में बांटी पूड़ी-सब्जी, पिलायी शर्बत

लखनऊ। ज्येष्ठ महीने के पांचवें बड़े मंगल पर शहर में हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों का सुबह से भीड़ लगी रही। हर कोई...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...