back to top

शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 70 हजार के करीब पहुंचा, निफ्टी भी हाई

मुंबई। बैंक, आईटी तथा धातु शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 102 अंक की बढ़त के साथ 70,000 अंक के करीब बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21,000 अंक के पास पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान 70,057.83 अंक तक गया। बाद में, यह 102.93 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,928.53 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 18 लाभ में जबकि 11 नुकसान में रहे। एक में कोई बदलाव नहीं हुआ। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी कारोबार के दौरान 21,026.10 अंक तक पहुंच गया था। अंत में यह 27.70 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 20,997.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा 3.04 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा नेस्ले, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील में तेजी रही।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार आज 70,000 अंक के ऊपर गया। अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले सूचकांकों का प्रदर्शन मुख्य सूचकांक से बेहतर रहा। हालांकि, उच्चस्तर पर मुनाफावसूली देखने को मिली। इसका कारण यह है कि कारोबारियों को मंगलवार को अमेरिका और भारत में जारी होने होने वाले मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है। इसके अलावा, उनकी नजर आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) पर भी है।

निवेशकों की नजर एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की कल होने वाली बैठक भी है। इससे उन्हें भविष्य में नीतिगत दर में कटौती के बारे में संकेत मिलेंगे। साथ ही वे नीतिगत दर यथावत रहने की उम्मीद कर रहे हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व बुधवार को नीतिगत फैसले की घोषणा करेगा। जबकि मुद्रास्फीति का आंकड़ा मंगलवार को जारी होगा। अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई लार्ज कैप 0.21 प्रतिशत, बीएसई मिडकैप 0.91 प्रतिशरत जबकि स्मॉलकैप 0.71 प्रतिशत मजबूत होगा।

एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, आंकड़े जारी होने से पहले कारोबारी बाजार से थोड़ा दूर रहे। इसीलिए निफ्टी में कारोबार सीमित रहा। 21,000 के स्तर पर मजबूत प्रतिरोध है…तेजी बने रहने के लिए 21,000 के ऊपर निफ्टी का जाना जरूरी है। तबतक बाजार एक व्यापक दायरे में खुद को सुदृढ़ करेगा। इस बीच, एशिया के अन्य बाजारों में मिल-जुला रुख रहा। हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में जर्मनी का डीएएक्स अपरिवर्तित रहा जबकि फ्रांस का सीएसी-40 लाभ में और लंदन का एफटीएसई नुकसान में रहा।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...