back to top

मानसून टिप्स: बरसात के मौसम में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

लखनऊ: मानसून दस्तक दे चुका है। साथ ही मानसून का ये मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारी भी साथ लेकर आता है। लोग इस मौसम में वायरल, सर्दी-जुकाम, फ्लू और फंगल इन्फेक्शन जैसी बीमारियों का शिकार होने लगते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को जरूरत है कि वो अपने खानपान का ध्यान रखें। आज हम आपको बतायेंगे कि आखिर कौन सी वो चीजें हैं जिन्हें इस मौसम में खाने से बचना चाहिए…

 

पत्तेदार सब्जियों से करें परहेज़

बरसात में पालक, मैथी, बथुआ, बैंगन, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए। इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण की मानें तो बरसात में इनसैक्ट्स की फर्टिलिटी बढ़ जाती है। पत्तेदार सब्जियों के बीच कीड़े-मकोड़े तेजी से पनपने लगते हैं। इनका सेवन करने से पेट खराब हो सकता है, इसलिए इस मौसम में इन सब्जियों से परहेज करें।

 

मछली से होगा फूड प्वाइजनिंग का खतरा

मानसून का सीजन मछली या फिर अन्य समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का समय होता है। यही वजह है कि इस मौसम में मछली खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा बारिश के मौसम में पानी प्रदूषित होने से मछलियों के ऊपर गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में इन मछलियों का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

 

इंफेक्शन बढ़ाएगा मशरूम

बरसात के मौसम में मशरूम के सेवन से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि इसे खाने से इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है।

 

पित्त बढ़ाता है तला-भुना खाना

बारिश के मौसम में तला-भुना खाने से बचें। इस तरह का भोजन शरीर में प्रवेश करके पित्त बढ़ाता है। इससे बचने के लिए तला भुना बाहर का खाना खाने से परहेज करें।

 

सलाद से भी बनाएं दूरी

आपको सुनकर हैरानी होगी कि सेहत के लिेए फायदेमंद कहे जाने वाले सलाद को भी इस मौसम में नहीं खाना चाहिए। दरअसल, सलाद ही नहीं बारिश के मौसम में कोई भी कच्ची चीज खाने से बचें। इसके अलावा कटे हुए रखे फल और सब्जियों का भी सेवन न करें क्योंकि इनमें भी कीड़े होने का खतरा रहता है।

 

नॉनवेज से बनाएं दूरी

बारिश के मौसम में हमारी पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है, इसलिए ज्यादा भारी भोजन पचने में मुश्किल होती है। ऐसे में इस मौसम में नॉनवेज खाने से बचें।

 

RELATED ARTICLES

सर्दियों में एड़ियों की दरारें भरें, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके

सर्दी का मौसम आते ही शुष्क हवाएं पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। ठंडी हवा की वजह से चेहरा, हाथ-पैर और एड़ी फटने की...

स्किन और बालों के लिए लाभकारी है गंधक, जानिए सेवन की विधि

नई दिल्ली। कुछ खनिज या रासायनिक तत्व ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल खेतों से लेकर पटाखों तक में किया जाता है, लेकिन वही रसायन...

गर्मियों में घर में हो रही गर्मी तो इस तरह पाएं ठंडा, करना होगा ये काम

मेलबर्न। हमारे घर के पिछले हिस्से में मौजूद छोटे से बागीचे को साल के बारहों महीने एक सुरक्षित और आरामदायक जगह होना चाहिए ताकि...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...