back to top

जिसने यूपी में काम नहीं किया, उसने कहीं काम नहीं किया

लखनऊ: रविवार को लखनऊ में आयोजित हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 के दौरान मेदांता के चेयरमैन डॉ नरेश त्रेहन ने कहा कि 15 अक्टूबर को 1000 बेड का अस्पताल हम यहां शुरू कर रहे हैं। इससे 6000 प्रत्यक्ष और 7000 अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। त्रेहन ने यह भी बताया कि नोएडा में 700 बेड के अस्पताल का रविवार को ही शिलान्यास है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सरकार का सहयोग ही है कि महज ढाई साल में हम असपताल बना लिए। त्रेहन ने माना कि सभी उद्योगपति कानून- व्यवस्था की तारीफ कर रहे हैं। त्रेहन ने साफ कहा कि जिसने यूपी में काम नहीं किया, समझिए उसने कहीं काम नहीं किया। इस दौरान त्रेहन ने यह भी बताया कि वह गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भी अस्पताल खोलेंगे। मेदांता समूह के चेयरमैन डॉ.नरेश त्रेहन का कहना था कि मैं लखनऊ में ही पढ़ा हूं, इसलिए यहां के लिए कुछ करने का विचार था। मेरी घर वापसी हुई है।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...