back to top

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: योगी बोले- करोड़ों के निवेश से देंगे रोजगार

लखनऊ: रविवार को राजधानी में आयोजित हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में 65000 करोड़ के निवेश से तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलना तय है। यूपी सरकार जो विकास की राह पर आगे बढ़ रही है वह अमित शाह की सोच और उनके चुनाव पूर्व राज्य को दिए गए विज़न डाक्यूमेंट का ही नतीजा है। यह उनकी ही सोच का नतीजा है कि दो साल में यूपी का निर्यात 28 फीसदी बढ़ा है।

अमित शाह ने दिया मार्ग दर्शन:
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्ग दर्शन मिलता रहा है। जब हमने सरकार संभाली तो हम लोगों के पास प्रशासन का कोई अनुभव नहीं था। बीजेपी 20 साल बाद आ रही थी। छवि के बारे में बातें होती थीं। मेरे सामने चुनौती आती थी तो अमित शाह से पूछता था। अमित शाह की कार्यपद्धति देश ने देखी है। हर कार्यक्रम को लक्ष्य तक पहुंचाने का भाव व संवेदना अमित शाह में दिखती है। दृढ़ इच्छा शक्ति का गुण देखने को मिलता है। उनकी इस दृढ़ इच्छाशक्ति का हर क्षेत्र में सहयोग हमारी टीम को प्राप्त हुआ है।

बढ़ा 28 फीसदी निर्यात:
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दो वर्ष में सबसे अधिक निर्यात करने वाला राज्य बनने की सफलता प्राप्त की है। यूपी में निर्यात 28 फीसदी बढ़ा है। जब लगता था कोई बाधा होगी तो हमेशा अमित शाह कहते थे, घबराने की जरूरत नहीं है.. नेक नियती से बढ़ते रहिए पीछे हटने की जरूरत नहीं है। लक्ष्य के प्रति निरंतर किए गए प्रयासों का परिणाम है कि यूपी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। अमित शाह आज यहां खुद प्रस्तुत हैं। उनका मानना रहा है कि यूपी की राजनीति में अपना पूरा सार्वजनिक जीवन व्यतीत किया। उन्हें यूपी की आर्थिक , भौगोलिक, सामाजिक स्थिति व राजनीतिक स्थिति के बारे में उन्हें जितनी जानकारी है, उतनी पिछले कई सालों में यूपी में राजनीति करने वालों को नहीं होगी। यूपी में क्या संभावनाएं हैं उन्हें कैसे पूरा किया जाए, अमित शाह इसके उदाहरण हैं।

62 हजार करोड़ को जमीन पर उतारा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब फरवरी 2018 में यूपी इंवेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ था। प्रेरणादायी मार्ग दर्शन में यूपी ने मार्च 2017 में विकास की जो यात्रा शुरू की आज उसके परिणाम हर क्षेत्र में देखने को मिले हैं। पांच महीने के अंदर ही 62 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतारने की योजना बनाई। हमें हर क्षेत्र में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। 1.50 लाख करोड़ का निवेश हो रहा है। सार्वजनिक निवेश 1.25 लाख करोड़ का करने में सफल हुए हैं। प्रदेश में 28 लाख नौजवानों को रोजगार व नौकरियों की संभावनाएं दीं हैं।

अमित शाह के विज़न का नतीजा है विकास
पीएम का मार्गदर्शन इसी स्थान पर मिला। प्रसन्नता की अनुभूति है कि यूपी एक वर्ष बाद यूपी इंवेस्टर्स समिट के बाद की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगमन व मार्ग दर्शन उत्तर प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उनका मार्ग दर्शन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि विजन डाक्यूमेंट बनाने के लिए चुुनाव से पूर्व जब चर्चा हुई थी, तब वे अध्यक्ष बने थे। तब अमित शाह ने लोक कल्याण पत्र लखनऊ में जारी किया था। विजन डाक्यूमेंट जारी किया गया था, लोक कल्याण का परिपत्र वर्ष 2017 से पूर्व अमित शाह ने जनता के सामने जारी किया था, उसे ही मंत्र मान कर हमने काम किया।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...