back to top

युवराज ने हार्दिक से कहा, विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करोगे

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम को 2011 में वनडे विश्व चैम्पियन बनाने में नायक रहे युवराज सिंह को उम्मीद है कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रही प्रतियोगिता में हरफनमौला हार्दिक पंड्या खास प्रदर्शन करेंगे। टेलीविजन शो पर महिला विरोधी टिप्पणियां करने के बाद निलंबन झेलने वाले हार्दिक ने शानदार वापसी की और इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

युवराज को लगता है कि 50 ओवर

युवराज को लगता है कि 50 ओवर के प्रारूप में हार्दिक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भारत के लिए फायदेमंद होगी। इस वामहस्त बल्लेबाज ने कहा, मैं कल उससे (हार्दिक) बात कर रहा था जहां मैंने उसे कहा कि तुम्हारे पास विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने का मौका है। युवराज ने कहा, जाहिर है, वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है वह कमाल का है और मैं उम्मीद करूंगा कि वह इस फार्म को विश्व कप तक जारी रखे। वह बीच-बीच में अच्छी गेंदबाजी कर रहा है लेकिन जैसा कि मैंने कहा यह दबाव झेलने के बारे में है। विश्व कप से जुड़े एक प्रचार कार्यक्रम में पहुंचे युवराज ने कहा कि कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 91 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी।

वह ऐसी लय में है जैसा कोई बल्लेबाज चाहता है

उन्होंने कहा, वह ऐसी लय में है जैसा कोई बल्लेबाज चाहता है। मैं उसे अभ्यास मैचों से देख रहा हूं, वह गेंद को शानदार तरीके से प्रहार कर रहा है। मैंने उससे कहा है कि जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, उसके लिए विश्व कप शानदार होगा। कोलकाता के खिलाफ उसने 34 गेंद में 91 रन बनाए। आईपीएल में मेरे लिए शायद यह सबसे शानदार पारियों में से एक थी। विश्व कप 2011 में मैन ऑफ द सीरीज रहे इस खिलाड़ी ने विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने का दावेदार बताया।

मुझे लगता है इंग्लैंड और भारत जीत के प्रबल दावेदार है

उन्होंने कहा, मुझे लगता है इंग्लैंड और भारत जीत के प्रबल दावेदार है। डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के आने से ऑस्ट्रेलिया भी दौड़ में है। वेस्टइंडीज के पास भी दमदार टीम है। बल्लेबाजी के साथ 2011 विश्व में बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन करने वाले युवराज ने कहा कि कुलदीप यादव भी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, मैं टी20 के लय से 50 ओवर के क्रिकेट को नहीं परखता हूं। मुझे लगता है कि कुलदीप भारत के लिए शानदार गेंदबाज है और वह जल्द ही वापसी करेगा। उसने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले से राजनीतिक हलकों में चिंता,नेताओं ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की नेताओं ने कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...