back to top

युवराज ने अपने जन्मदिन पर किसानों के मसले का समाधान निकलने की उम्मीद जताई

नई दिल्ली। भारत की विश्व कप 2011 जीत के नायक पूर्व हरफनमौला युवराज ने शनिवार को 39 साल के हो रहे हैं लेकिन अपना जन्मदिन मनाने की बजाय उन्होंने किसानों के मसलों का बातचीत के जरिए हल निकलने की उम्मीद जताई। युवराज ने लोगों से कोरोना वायरस महामारी के दौरान एहतियात बरतने की भी अपील की।

युवराज ने ट्विटर पर लिखा, जन्मदिन कोई ख्वाहिश या इच्छा पूरी करने का मौका होता है लेकिन जन्मदिन मनाने की बजाय मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारे किसानों और हमारी सरकार के बीच जारी बातचीत से इस मसले का कोई हल निकल आए। उन्होंने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि किसान भारत की जीवनरेखा हैं और मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका शांतिपूर्ण संवाद से समाधान नहीं निकल सकता हो। युवराज ने अपने पिता योगराज सिंह के विवादास्पद बयानों से भी खुद को अलग कर लिया जो उन्होंने इस सप्ताह विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए थे।

उन्होंने कहा, एक गौरवान्वित भारतीय होने के नाते मैं योगराज सिंह के बयानों से दुखी और निराश हूं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है और मैं उनके विचारों से इत्तेफाक नहीं रखता। युवराज ने कहा, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि कोरोना वायरस महामारी के बीच पूरी सावधानी रखें। महामारी अभी गई नहीं है और हमें इसे हराने के लिए एहतियात बरतनी ही होगी। उन्होंने आखिर में लिखा, जय जवान। जय किसान। जय हिंद।

पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। उनका दावा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था खत्म होने से वे बड़े कारपोरेट समूहों के मोहताज हो जाएंगे। किसानों के समर्थन में खेल रत्न पुरस्कार विजेता मुक्केबाज और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके विजेंदर सिंह ने राष्ट्रीय पुरस्कार वापिस करने की धमकी दी है।

RELATED ARTICLES

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

नयी दिल्ली। वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का...

PM मोदी बोले – राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में जोर-शोर से काम कर रही है

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती...

RBI ने मोगावीरा सहकारी बैंक पर छह महीने के लिए लगाई पाबंदी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मोगावीरा सहकारी बैंक, मुंबई की वित्तीय स्थिति में गिरावट को देखते हुए इसपर कई पाबंदियां लगा दी हैं। इसके...

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

नयी दिल्ली। वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का...

PM मोदी बोले – राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में जोर-शोर से काम कर रही है

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती...

PM मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया की सप्ताह भर की यात्रा पर रवाना, G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह जी-7 शिखर...

लखनऊ छावनी में योगिक जीवन शैली पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ। लखनऊ छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी...