नाइट क्लब में युवाओं ने की आतिशबाजी, आग लगने से 51 लोगों की मौत, 100 घायल

स्कोप्जे (उत्तर मैसेडोनिया). उत्तर मैसेडोनिया के दक्षिणी शहर कोकानी के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में 51 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्री पांसे तोशकोवस्की ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

तोशकोवस्की ने बताया कि आग देर रात 2:35 बजे एक स्थानीय पॉप समूह के संगीत कार्यक्रम के दौरान लगी। उन्होंने कहा कि क्लब में जाने वाले युवाओं ने आतिशबाजी की जिससे आग लग गई।

परिवार के सदस्य अस्पतालों और कोकानी में कार्यालयों के सामने एकत्र होकर अधिकारियों से इस संबंध में अधिक जानकारी देने की गुहार लगा रहे हैं।तोशकोवस्की ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

RELATED ARTICLES

UP : भाजपा ने जारी की 72 जिलाध्यक्षों की सूची, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की नई सूची रविवार को जारी कर दी है। भाजपा ने 72 जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल...

झांसी में महिला ने एक साल के बेटे के साथ लगा ली आग, दोनों की गई जान

झांसी। यूपी के झांसी जिले के लहचूरा क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने अपने एक साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर...

जनता दर्शन में सीएम योगी ने 150 लोगों की सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निर्देश

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों से...

Latest Articles