back to top

युवा कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती पर फोटो प्रदर्शनी

रक्तदान शिविर का आयोजन किया

नयी दिल्ली। कांग्रेस की युवा इकाई ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को शुक्रवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया और इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर एवं कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय परिसर में राजीव गांधी की एक नयी प्रतिमा का अनावरण किया और अपने पिता की याद में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस फोटो प्रदर्शनी में राजीव गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस फोटो प्रदर्शनी को देखने पहुंचे।

भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे, जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया, उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है। उनकी दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश भर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जन्म जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कार्यक्रम, राष्ट्र के नाम दौड़, रक्तदान शिविर, जैसे अनेकों कार्यक्रमों का प्रदेश स्तर पर, जिला, विधानसभा, व ब्लॉक स्तर पर आयोजन किया।

 

उधर, भारतीय युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख वैभव वालिया ने कहा, राजीव गांधी जिस आधुनिक और वैज्ञानिक सोच वाले भारत के सपने को लेकर आगे बढ़े थे उस पर मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है। अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसजन उसी सपने को आगे ले जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...