back to top

एटा में पुलिस जीप में बैठकर रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार

एटा । एटा जिले की सकीट थाना पुलिस ने पुलिस जीप में बैठकर सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रील के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्वाई शुरू कर दी गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकीट थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अवनीश (28) के रूप में हुई, जिसने पुलिस की सरकारी जीप में बैठकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया।

उसने बताया कि सरकारी जीप रास्ते में खराब स्थिति में खड़ी थी और चालक मरम्मत के लिए मैकेनिक को बुलाने गया हुआ था तभी युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए जीप में बैठकर वीडियो बनाया। वीडियो में यह गाना सुनाई दे रहा है- हम ऐसे कुल में जन्मे जहां डरना नहीं सिखाया। रील पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गई और यह पुलिस विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गई।उसने बताया कि जांच में पता चला कि यह जीप सकीट थाना पुलिस की है।

मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने तत्काल कार्वाई के निर्देश दिए और पुलिस ने अवनीश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और पुलिस से कहा कि भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेगा व न ही किसी प्रकार के वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डालेगा।

थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने बिना अनुमति सरकारी वाहन में बैठकर वीडियो रिकॉर्ड और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ विधिक कार्वाई की जा रही है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे पेश किया जाएगा। पुलिस विभाग ने चेतावनी दी है कि सरकारी संपत्ति का गलत इस्तेमाल या छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि पर कठोर कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...