back to top

देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन…

  • बीबीडी में चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव-2023 का शुभारम्भ

  • गायकों के शानदार भजनों से माहौल हुआ भक्तिमय

  • डांस ग्रुप ने गणेश वंदना समेत अन्य गीतों से बांधा समां

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बीबीडी शैक्षणिक परिसर में हो रहे चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव 2023 के प्रथम दिन मंगलवार को प्रसिद्ध अंतर्राष्टय ख्याति प्राप्त श्री वायलेंट ग्रुप के तत्वावधान में इंडियन आइडियल सीजन 4 के टॉप 10 के गायक कुलदीप सिंह चौहान, फरहा नाज लिटिल चैंप टॉप 10 की गायिका दीपांशी यदुवंशी एवं गायक शिवम श्रीवास्तव ने शानदार गीतों एवं भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया, साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रभु श्री गणेश जी वंदना एकदंताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि से हुआ।

इसके बाद डांस ग्रुप ने गणेश वंदना, रंगीलो मारो ढोलना के साथ ही चिलमन सांग पर अपना परफॉर्मेंस दिया। गायकों ने नमो नमो जी शंकरा…, सइयो नी…, ओ पिया रे.., देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन…, रमता जोगी…, दमा दम मस्त कलंदर…, हर हर महादेवा…, ऐ गिरी नंदनी आदि गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। खचाखच भरे पंडाल में उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस महोत्सव में बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं एवं आसपास के गांवों से आये लोगों ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया। वहीं, सांयकालीन महाआरती में बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता, बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास, वाइस प्रेसिडेंट देवांशी दास ने भाग लिया और महाप्रभु श्री गणेश जी की आरती की।

गणेश महोत्सव का शुभारम्भ सुबह श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापना से हुई, जिसमें बनारस के प्रख्यात पंडित राजीव नयन उपाध्याय ने विधि विधान से पूजा पाठ कराकर किया। इस अवसर पर अरुण गुप्ता, राजीव बाजपेयी, कैलाश पाण्डेय के साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कल होने वाले कार्यक्रमों में पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा लोक संगीत व भजन की शानदार प्रस्तुतियां दी जायेगी।

RELATED ARTICLES

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...