back to top

योगी ने हनुमान मंदिर में की पूजा, राजनाथ के नामांकन जुलूस में नहीं हुए शामिल

लखनऊ। चुनाव आयोग द्वारा प्रचार में 72 घंटे की रोक लगाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब मंच की बजाए मंदिर पहुंच गए हैं। योगी ने मंगलवार सुबह हनुमान सेतु स्थित बजरंग बली के मंदिर में पूजा अर्चना की। अचानक सुबह नौ बजे बजरंग बली के मंदिर में मुख्यमंत्री को देख कर लोगों ने जय गोरखधाम और बजरंगबली की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए।

योगी ने मंदिर में करीब 25 मिनट…

योगी ने मंदिर में करीब 25 मिनट रुक कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान योगी ने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की और मुस्कुराते हुए वापस लौट गए। लखनऊ सीट से भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया लेकिन मुख्यमंत्री नामांकन जुलूस और कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, जबकि पहले उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होना था। योगी की नगीना और फतेहपुर सीकरी में मंगलवार को चुनावी रैलियां थीं जो निरस्त कर दी गईं हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे तक प्रचार करने का प्रतिबंध लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...