back to top

योगी ने पेश की दो साल की रिपोर्ट, कहा-पिछले दो साल में उप्र में एक भी दंगा नहीं हुआ

लखनऊ। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि पिछले दो वर्षों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के बारे में लोगों की धारणा को बदला और जब से भाजपा सत्ता में आई प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।

24 महीने में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था

उन्होंने कहा कि पिछले 24 महीने में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने की वजह से प्रदेश में निवेश होना प्रारंभ हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को अपनी सरकार के दो साल पूरे कर लिए। इस अवसर पर उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं और अपनी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में सकारात्मक माहौल दिया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर एक घंटे से अधिक चली प्रेस कांफ्रेस में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं होने का दावा किया।

पिछली सरकारों को घेरते

पिछली सरकारों को घेरते हुए उप्र मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के दो साल के कार्यकाल के दौरान एक भी दंगा नहीं हुआ है, जबकि पिछली सरकारों के कार्यकाल में दंगों के रेकॉर्ड टूट गए थे। योगी ने न सिर्फ प्रदेश सरकार की बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं को भी सराहा। योगी ने जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान योजना की भी उपलब्धियां गिनाईं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 24 महीने में कानून व्यवस्था पटरी पर लौटी। इस दौरान 73 कुख्यात अपराधी मारे गए, सैकड़ों अपराधियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

दुर्भाग्यवश इस दौरान करीब आधा दर्जन

दुर्भाग्यवश इस दौरान करीब आधा दर्जन जवान भी शहीद हुए। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था के कारण आज उप्र में निवेश का माहौल बना, पिछले दो साल में पिछले 10 साल से ज्यादा निवेश हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में बिचौलियों पर लगाम कसी गई, किसानों की कर्ज माफी का कार्यक्रम सफलता से पूरा किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से भी प्रधानमंत्री ने किसानों का सम्मान करने का काम किया है। इससे किसानों का जीवन स्तर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भी हमारी सरकार ने काम किया है। साथ ही सुमंगला योजना का भी सरकार महिलाओं को मजबूत करने के लिए चला रही है।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सीएम डैशबोर्ड में शाहजहांपुर फिर नंबर वन, रामपुर दूसरे पायदान पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता का असर सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में भी...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...