back to top

योगी सरकार ने प्रवासियों से किया छल, माफ़ नहीं करेगी जनता : आराधना मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि योगी सरकार देश निर्माता मजदूर भाई-बहनों को लाना ही नहीं चाहती थी इसलिए तरह तरह की शर्तें और बहानेबाजियां कर रही थी। पार्टी के नेताओं ने कहा कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गैरकानूनी गिरफ्तारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर फर्जी मुकदमें निंदनीय है। पूरी पार्टी की एकजुटता नेताओं के साथ है। यह हमारे लिए कठिन घड़ी है लेकिन हम जनसेवा की प्रतिबद्धता से एक इंच भी पीछे नहीं होंगे।

पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि योगी सरकार को हमने एक हजार से अधिक वाहनों की सूची भेजी थी। लेकिन योगी सरकार की मंशा देश निर्माता श्रमिकों लाने की नहीं थी इसलिए बहानेबाजी कर रही थी। मैं यह बात पूरी जबाबदेही और जिम्मेदारी के साथ कह रही हूं कि भेजी वाहनों की लिस्ट में 1032 बसें हैं। हमने एक-एक नंबर दोबारा चेक किया है।

उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ की सरकार से प्रदेश के मजदूरों, श्रमिक भाइयों के साथ छल किया है। प्रदेश की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। भाजपा को न प्रवासी मजदूरों से मतलब है और न छात्रों से मतलब है। भाजपा अब अमानवीय राजनीति बन्द करे और प्रदेशवासियों की एवं प्रवासी मजूदरों की तकलीफ, दुःख-दर्द पर जो मर्मान्तक पीड़ा झेल रहे हैं उस पर ध्यान दे।

प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी ने कहा कि सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पेशे से शिक्षक हैं। उन्हें झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहने पर तो कत्तई झूठ नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने पत्र लिखकर व्यय का विवरण मांगा था ताकि औचित्यपूर्ण भुगतान हो सके। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच में इस तरह के लेन देन होते रहे हैं।

उन्होंने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर के दो पत्र जो कि 18 अप्रैल और 27 अप्रैल को लिखे गए थे, को दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मंत्री और खुद योगी रोज-रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं लेकिन जनता के सामने योगी सरकार का गरीब विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।

पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कहा कि इस महामारी में कांग्रेस पार्टी लोगों की सेवा कर रही है। हम 67 लाख लोगों तक मदद पहुंचाएं हैं। 40 जगहों पर हाइवे पर खाना, नाश्ता, गुड़ बांटा जा रहा है। 22 जिलों में साझी रसोईघर चल रही है। इस आपदा में हम अपनी पूरी शक्ति लगाकर जनसेवा कर रहे हैं। लेकिन भाजपा को यह सेवा का कार्य खटक रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मायावती को अपना अघोषित प्रवक्ता बना लिया है। वह सुबह शाम बस भाजपा को डिफेंड करती हैं। शाहनवाज आलम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लॉक डाउन में दलित समाज के ऊपर हमले बढ़े हैं लेकिन मायावती जी का एक बार भी मुंह नहीं खुलता है। दलित और वंचित समाज के लोग जान गए हैं कि हाथी किसका साथी है?

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

तुषार देशपांडे की सटीक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

अहमदाबाद। आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से करीबी जीत दर्ज की।...

कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाफ अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की नज़रें हैट्रिक जीत पर

कोलकाता। मुश्किलों में घिरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सोमवार को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स के...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...