back to top

कोरोना की एक अदृश्य सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है विश्व : ट्रम्प

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीतने का भरोसा जताते हुए कहा कि विश्व कोविड-19 की एक अदृश्य सेना के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि देश इस वायरस से खिलाफ लड़ाई में हर उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल कर रहा है।

अमेरिका में इस वायरस से अभी तक 105 लोगों की जान जा चुकी है और विश्व में 7,000 से अधिक लोगों की मौत इससे हुई है। ट्रम्प ने ट्वीट किया,विश्व एक छुपे हुए दुश्मन के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा,हमें इससे छुटकारा पाना होगा, हमें सही तरीके से और जल्दी यह युद्ध जीतना होगा।

उन्होंने कहा,हमें विमानन उद्योग की मदद करनी होगी। यह उनकी गलती नहीं है। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमें इस अदृश्य दुश्मन के खिलाफ लड़ना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन इस दुश्मन को मात देगा। वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन पर आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस के संबंध में अपनी जिम्मेदारी से ध्यान हटाने के लिए दुष्प्रचार अभियान चला रहा है। पोम्पिओ ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा,यह आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है।

अब समय वैश्विक महामारी को रोकने और उसके अमेरिकियों तथा विश्वभर में फैलने के खतरे को कम करने के लिए काम करने का है। अमेरिका के वुहान में कोरोना वायरस फैलाने के चीन के आरोप पर उन्होंने कहा, यह दुष्प्रचार अभियान वह अपनी जिम्मेदारियों से ध्यान हटाने के लिए चला रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...