back to top

आस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय श्रृंखला, रविवार को महिला टी20 विश्व कप की खिलाड़ियों का होगा चयन

इंदौर। आस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारतीय महिला टीम और इसके बाद वहीं होने वाले टी20 विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन मुंबई में रविवार को किया जाएगा। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की मौजूदगी वाली त्रिकोणीय श्रृंखला की शुरुआत कैनबरा में 31 जनवरी से होगी।

टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी जिसके बाद फाइनल होगा। इस टूर्नामेंट से स्पष्ट संकेत मिलेंगे कि 21 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तैयारी कैसी है। भारत टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन मेजबान और चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में करेगा।

महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दो सबसे सफल टीमों में से हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, त्रिकोणीय श्रृंखला महत्वपूर्ण होगी। इससे हमें पता चलेगा कि क्या लड़कियां सर्वश्रेष्ठ टीर्मों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंडी को चुनौती दे सकती हैं। अधिकतर खिलाड़ियों का चयन लगभग तय है इसलिए हैरानी भरे नाम की उम्मीद मत कीजिए। पूरी संभावना है कि जो टीम त्रिकोणीय श्रृंखला में खेलेगी वही टी20 विश्व कप में भी खेलेगी।

हेमलता काला की अगुआई वाली चयन समिति जब त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए टीम और टी20 विश्व कप के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन करेगी तो पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ए की खिलाडय़िों के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा। सीनियर स्तर पर खेल चुकी 15 साल की शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 50 ओवर के मैच में भारत ए की ओर से 78 गेंद में 124 रन बनाकर प्रभावित किया था। क्रिकेट सलाहकर समिति सीएसी नहीं होने के कारण इन्ही चयनकर्ताओं के टी20 विश्व कप टीम चुनने की संभावना है। सीएसी के गठन के बाद नया चयन पैनल चुना जाएगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...