back to top

Women Asia Cup Final : दबदबा बरकरार रखकर 8वां खिताब जीतने उतरेगा भारत, श्रीलंका से होगी टक्कर

दाम्बुला। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखकर श्रीलंका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले फाइनल में जीत दर्ज करके रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने की कोशिश करेगी। भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने लीग चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से, संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से और नेपाल को 82 रन से हराया था। सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 10 विकेट से पराजित किया था।

भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अभी तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को कोई मौका नहीं दिया है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है लेकिन टीम प्रबंधन गेंदबाजों विशेषकर दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह के प्रदर्शन से काफी खुश होगा।

दीप्ति ने टूर्नामेंट में अभी तक सर्वाधिक 9 विकेट लिए हैं जबकि रेणुका सात विकेट लेकर तालिका में तीसरे नंबर पर है। इन दोनों का इकोनॉमी रेट भी शानदार है जिसका मतलब है कि उन्होंने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है। इन दोनों की कसी गेंदबाजी का फायदा भारत के अन्य गेंदबाजों को भी मिला है। बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव इसका उदाहरण है जिन्होंने अभी तक 5.5 के इकोनॉमी रेट से 6 विकेट लिए हैं।

भारतीय टीम के लिए कोई विभाग चिंता का विषय नहीं है लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स को बल्लेबाजी के कम मौके मिलने से वह थोड़ा चिंतित हो सकता है। दूसरी तरफ श्रीलंका भी अभी तक अजेय रहा है। उसने टूर्नामेंट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी हासिल की है। श्रीलंका ने ग्रुप चरण में मलेशिया को 144 रन से हराया था।

श्रीलंका की तरफ से कप्तान चमारी अटापट्टू ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 243 रन बनाए हैं लेकिन उनके अलावा श्रीलंका की कोई भी अन्य बल्लेबाज 100 रन तक नहीं पहुंची है। भारत को अगर जीत दर्ज करनी है तो उसे श्रीलंकाई कप्तान पर अंकुश लगाना होगा। भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने श्रीलंका के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी। आॅफ स्पिनर कविशा दिलहारी (सात विकेट) को छोड़कर अन्य श्रीलंकाई गेंदबाज अभी तक प्रभाव छोड़ने में विफल रही हैं।

टीम इस प्रकार है:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजाना सजीवन।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोदानी, विशमी गुणरथने, काव्या कविंदी, इनोशी प्रियदर्शनी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसूर्या, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर वरुणापार जोन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने की समाज के हर वर्ग से अपील- कोई बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी ईश्वर ने सिर्फ शिक्षकों...

नासिक का एक बुजुर्ग व्यक्ति यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, 121 अश्लील वीडियो मिले

नासिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नासिक में एक बुजुर्ग द्वारा दी गई वसूली की शिकायत की जांच में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया...

सनराइजर्स के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

हैदराबाद।लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज...

मुख्यमंत्री ने वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर वरुणापार जोन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने की समाज के हर वर्ग से अपील- कोई बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी ईश्वर ने सिर्फ शिक्षकों...

नासिक का एक बुजुर्ग व्यक्ति यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, 121 अश्लील वीडियो मिले

नासिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नासिक में एक बुजुर्ग द्वारा दी गई वसूली की शिकायत की जांच में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया...

सनराइजर्स के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

हैदराबाद।लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज...

पाकिस्तान यूएई की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा: रिपोर्ट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। शषुक्रवार को मीडिया की...

फिल्‍म ‘किंग’ में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय

मुंबई। एक्‍टर अक्षय ओबेरॉय अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के भाई कृष्ण ओबेरॉय के बेटे हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में कास्‍ट किए जाने...

शादी के बाद, शोभिता धूलिपाला के करियर की दूसरी पारी

31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश, के तेनाली, में एक तेलुगु भाषी परिवार में मर्चेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका...