सत्ता में आने पर महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का प्रयास करेंगे: राहुल गांधी

जयपुर (ओडिशा)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो उनकी कांग्रेस पार्टी संसद में महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने का प्रयास करेगी और महिलाओं के उत्पीडऩ को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जाएगी।

जयपुर कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम

ओडिशा के कोरापुट जिले के जयपुर कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के साथ बातचीत में कहा, महिलाओं के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने की त्वरित आवश्यकता है। कांग्रेस इसे सुनिश्चित करने की इच्छुक है। गांधी ने कहा, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हमारा दृष्टिकोण महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीडऩ को कतई बर्दाश्त नहीं करने वाला होगा। ओडिशा का उल्लेख करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आती है, तो चाहे वह इंजीनियरिंग का क्षेत्र हो या चिकित्सा अथवा कोई और, सभी महिलाओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। गांधी ने कहा, सभी महिलाएं, विशेषकर आदिवासी, दलित और पिछड़े समुदाय से संबंधित महिलाओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी ताकि सचमुच में उनका सशक्तिकरण हो सके। गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई भी दी।

RELATED ARTICLES

44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

PM मोदी की यूपी को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, 44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को...

गर्मी का प्रकोप बढ़ा, तपिश और उमस से जीना मुहाल

बदायूं में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त शीतल पेय पदार्थों का सहारा बदायूं। जिले में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा...

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन गैस के रिसाव से मची भगदड़, एक की मौत

एक मरीज की मृत्यु हो गई शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर के पीछे लगे प्लांट से रविवार शाम ऑक्सीजन का रिसाव होने लगा,...

Latest Articles