back to top

एमएसपी की गारंटी को लेकर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि आगामी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पार्टी की ओर से प्रदेश के जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें जिला एवं महानगर इकाई द्वारा किसानों की समस्याओं और किसानों की फसल पर एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल लौह पुरुष सरदार पटेल के विचारों, कार्यक्रमों और नीतियों को सदैव से प्रचारित एवं प्रसारित करता रहा है। प्रदेश में किसानों की बहुत बड़ी आबादी गन्ना और आलू का उत्पादन करती है लेकिन उनके लाभकारी मूल्य न मिलने से उनकी दशा खराब है। सरकार ने 2022 तक किसान की आमदनी दुगुनी करने का लक्ष्य रखा था लेकिन किसान की लागत महंगाई से बढ़ गई आमदनी और घट गयी।

उन्होंने कहा कि ज्ञापन में रालोद नेताओं द्वारा गन्ना मूल्य 400 रूपये प्रति कुंतल किये जाने तथा आलू, धान सहित सभी कृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य तय कर एमएसपी पर कानून बनाये जाने की मांग की जायेगी। साथ ही यह मांग की जाएगी कि प्रदेश में अनेक जिलों में धान की फसल खेत में पानी के अभाव में सूख गई है। सरकार सर्वे कराकर राहत दिया जाए और पूरे प्रदेश में धान को सूखने से बचाने के लिए किसानों ने बिजली से अपने खेतों की सिंचाई की जिन पर बिजली विभाग ने जुमार्ना लगाया है जिसे माफ किया जाय। इसके अतिरिक्त ज्ञापन में किसानों को कृषि फसलों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने और आवारा जानवरों से किसानों को निजात दिलाये जाने के प्रमुख बिन्दु होंगे।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...