back to top

केंद्रीय कृषि कानूनों को निष्प्रभावी करने के लिए विधेयक लाएंगे : तेजस्वी

नई दिल्ली/पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को दो तिहाई बहुमत मिलने की उम्मीद जताते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार बनने के बाद युवाओं को नौकरियां देना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी तथा विधानसभा के पहले सत्र में केंद्रीय कृषि कानूनों को निष्प्रभावी बनाने के लिए विधेयक पारित किया जाएगा।

महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ने यह भी कहा कि वह विधानसभा चुनाव में मुद्दा आधारित प्रचार अभियान चला रहे हैं जिससे जनता खुद को जोड़ पा रही है और 10 नवंबर को मतगणना वाले दिन बिहार एक नए सवेरे का साक्षी बनेगा।

यादव ने कहा कि इतिहास में पहली बार बिहार के युवाओं से यह वादा किया गया है कि कैबिनेट की पहली बैठक में पहली कलम से 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी। यह पूछे जाने पर कि वह 243 सदस्ईय विधानसभा में महागठबंधन के कितनी सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान जो जनसमर्थन मिल रहा है, उससे यह विश्वास मिलता है कि हमें बिहार की महान जनता का आशीर्वाद है और उन्होंने हमें बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री यादव ने उम्मीद जताई कि इस चुनाव में महागठबंधन को दो तिहाई बहुमत मिलेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, मैं आपको विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ज्यादातर सीटों पर राजग उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी। 10 नवंबर को आइए, बिहार एक नए सवेरे का साक्षी बनेगा। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक, सत्ता में आने के बाद उनकी पहली सबसे बड़ी प्राथमिकता युवाओं को नौकरियां देने की होगी।

उन्होंने कहा, हमारी सरकार एक जिम्मेदार सरकार होगी जो एक प्रतिक्रियाशील प्रशासन देगी। रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग ऐसे क्षेत्र जिनकी नीतीश कुमार के 15 वर्षों के शासन में उपेक्षा की गई, हम इन क्षेत्रों का पुनरुत्थान और कायापलट करेंगे।

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावना से जुड़े प्रश्न के उत्तर में तेजस्वी यादव ने कहा कि पासवान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह भाजपा के साथ हैं और नीतीश की जगह भाजपा का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

एआईएमआईएम, बसपा और रालोसपा के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा राजनीतिक जागरुकता है तथा भाजपा के इन ए, बी, सी पैराशूट गठबंधनों का इस चुनाव में कोई असर नहीं होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार बनने के बाद वह भी पंजाब की तरह केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ विधेयक लाएंगे तो यादव ने कहा, हां, निश्चित तौर पर हम विधानसभा के पहले सत्र में विधेयक लाएंगे जो इन तीन कृषि कानूनों को निष्प्रभवी करेगा। यह हमारे महागठबंधन के घोषणापत्र में भी है।

RELATED ARTICLES

आत्मनिर्भर भारत अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि साकार होती हकीकत है : सीएम योगी

पीटीसी इंडस्ट्रीज के सिंबोलिक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी ऑफ सिस्टम इंटीग्रेशन फैसिलिटी कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षा मंत्री व सीएम योगी पीटीसी इंडस्ट्रीज ने 50 एकड़...

अब पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ‘ब्रह्मोस’ की पहुंच में है : राजनाथ सिंह

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अब पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल की पहुंच में है।रक्षा मंत्री उत्तर...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष को सुलझाना मेरे लिए आसान है : ट्रंप

वाशिंगटन। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्हें दोनों देशों...

धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, 2300 करोड़ का कारोबार

इलेक्ट्रॉनिक, आटोमोबाइल, बर्तन और कपड़ा मार्केट में उमड़ी भीड़ शहर के सभी बाजारों में सबसे अधिक भीड़ बर्तन, मिठाई, ड्राईफ्रूट, सराफा मार्केट में रही कपड़ों पर...

आज श्रद्धा पूर्वक मनेगा बजरंग बली का प्राकट्य उत्सव

मंदिरों में होंगे सुंदरकांड पाठ, लेटे हनुमान मंदिर में होगी महाआरती, सुबह से लगेगी भक्तों की कतारलखनऊ। दीपावली के एक दिन पहले 19 अक्टूबर...

एआई पावर्ड एंटरटेनमेंट सीरीज महाभारत: एक धर्मयुद्ध 25 से

मनोरंजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत अनुभव बन जाता हैलखनऊ। मनोरंजन की दुनिया में तकनीक का नया अध्याय जोड़ते हुए जियोस्टार और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क...

डॉ भारतेंदु का लेखन बहुआयामी रहा है : डॉ विद्या विंदु सिंह

अवधी भाषा में लिखी कृति 'भाखा की गठरी' का लोकार्पणलखनऊ। आज प्रेस क्लब, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में अवधी लोक भाषा में प्रकाशित पत्रिका 'खरखइंचा'...

प्रगति महोत्सव में बिखरे लोक कला के रंग

महोत्सव में उमड़े दर्शक, खूब की खरीदारीलखनऊ। प्रगति महोत्सव 2025 में धनतेरस के दिन सेक्टर एम आशियाना मे चल रहे महोत्सव में भारी भीड़...

नृत्य शब्दों से परे एक अनुभूति : डॉ.एस.के.गोपाल

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। नृत्य वो भाषा है जो शब्दों से परे है। यह केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि...