back to top

कप्तान शाई होप का आकर्षक अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

कोलकाता। कप्तान शाई होप के आकर्षक अर्धशतक के बावजूद वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद इटली के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के अपने अंतिम लीग मैच में गुरुवार को यहां इटली के खिलाफ शानदार 42 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं इस हार के साथ इटली टीम का इस वर्ल्ड में सफर सहीं समाप्त हो गया। इटली ने चार मुकाबले खेले और सिर्फ एक मैच में नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज की।

इटली ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्ट इंडीज के कप्तान साई होप ने 46 गेंद पर 75 रन बनाए जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल हैं। उनके अलावा रोस्टन चेज (25 गेंद पर 24), शेरफेन रदरफोर्ड (15 गेंद पर नाबाद 24) और मैथ्यू फोर्डे (आठ गेंद पर नाबाद 16) ही कुछ उपयोगी योगदान दे पाये।

पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल थी लेकिन इटली के स्पिनरों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। इटली की तरफ से बेन मनेंटी (37 रन देकर दो) और कृशान कालुगामगे (25 रन देकर दो) ने दो दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज को अंतिम ओवरों में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बनाने दिए। अगर ग्रांट स्टीवर्ट ने 19वें ओवर में 19 रन नहीं लुटाए होते तो वेस्टइंडीज की स्थिति और भी खराब हो सकती थी।

होप ने सहजता से बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन रोस्टन चेज़ की धीमी पारी ने उनकी लय को बिगाड़ दिया। इसका वेस्टइंडीज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। होप ने भले ही कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन चेज स्ट्राइक रोटेट करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे और डीप स्क्वायर लेग में कैच देकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रोवमैन पॉवेल (09) भी जल्दी आउट हो गए। इस तरह से अनुभवी ऑफ स्पिनर मैनेंटी और श्रीलंका मूल के लेग स्पिनर कालुगामगे ने इटली के पक्ष में पासा पलट दिया।

मैनेंटी ने लगातार ओवरों में विकेट लिए जिसमें पॉवेल का अहम विकेट भी शामिल था। जबकि कालुगामगे ने होप को अंदर आती गेंद पर बोल्ड किया। उन्होंने इसके बाद जेसन होल्डर (09) को भी आउट करके वेस्टइंडीज को संकट में डाल दिया।

जेजे स्मट्स ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में बिना किसी विकेट के 27 रन दिए। होप की शानदार बल्लेबाजी और चेज़ के साथ उनकी 64 रन की साझेदारी के बावजूद वेस्टइंडीज अंतिम 10 ओवरों में कोई कमाल नहीं दिखा पाया।

इटली ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अली हसन के अपनी पहली गेंद पर ब्रैंडन किंग (04) को आउट किया। लेकिन नेपाल के खिलाफ नाबाद 61 रन बनाने वाले होप ने तेज गेंदबाज थॉमस ड्रेका को निशाना बनाकर जवाबी हमला किया। उन्होंने इसके बाद हसन पर दो चौके और स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा। ड्रेका ने पलटवार करते हुए शानदार फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर (01) को आते ही पवेलियन की राह दिखा दी।

RELATED ARTICLES

एआई में तेजी से प्रगति करने वाला युग लाने की क्षमता है: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई

नयी दिल्ली। गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बृहस्पतिवार को कृत्रिम मेधा (एआई) को ‘‘तीव्र प्रगति’’ के युग की शुरुआत करने...

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

दोबारा शादी का प्‍लान बना रही हैं टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट

मुंबई। टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही टीवी के पॉपुलर एक्टर करण वाही के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसके पहले...

एआई में तेजी से प्रगति करने वाला युग लाने की क्षमता है: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई

नयी दिल्ली। गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बृहस्पतिवार को कृत्रिम मेधा (एआई) को ‘‘तीव्र प्रगति’’ के युग की शुरुआत करने...

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

दोबारा शादी का प्‍लान बना रही हैं टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट

मुंबई। टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही टीवी के पॉपुलर एक्टर करण वाही के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसके पहले...

टाटा समूह पूरे प्रणाली में एआई अपनाने की प्रक्रिया में, क्षेत्र-विशिष्ट एआई चिप बनाने की योजना

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी पूरी प्रौद्योगिकी प्रणाली में कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने की...

एआई निवेश से रिलायंस रचेगा इतिहास… 10 लाख करोड़ का मास्टर प्लान

नयी दिल्ली। 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के तकनीकी भविष्य को लेकर एक ऐतिहासिक...

दबाव में था पर इन हालात में बल्लेबाजी करना पसंद है: दुबे

अहमदाबाद। भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद कहा...