back to top

वेब दुनिया की सबसे बड़ी स्टार बरखा सिंह ने इस दिवाली अपने खास संदेश से जीता सबका दिल

मुंबई। बॉर्न-ऑन-वेब’ स्टार के रूप में जानी जाने वाली बरखा सिंह वेब की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। हालांकि उन्होंने वेब के अवाला टीवी और फिल्मों सहित सभी स्क्रीन्स फॉर्मेट पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। बरखा बहुमुखी कलाकार के रूप में जनता के दिलों में बसी है और अब जब दीवाली करीब है तो उन्होंने इस खास त्योहार पर अपने फैन्स को एक स्पेशल मैसेज दिया हैं।

उन्होंने कहा, “दिवाली का टाइम मेरे लिए बहुत खास होता है। यह साल का वह समय है जब कई शूटिंग और ब्रांड कमिटमेंट्स के साथ बिजी होने के बावजूद मैं अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए उत्सुक रहती हूं। शहरों में AQI में गिरावट के साथ कोई भी केवल एनवायरमेंटल संस्टेनिबिलीटी और पक्षियों और जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्सव मनाने की दिशा में काम कर सकता है। यही हमारी पीढ़ी के लिए आगे बढ़ने का रास्ता है। मैं सभी से गुजारिश करूंगी कि वे इस फेस्टिव सीजन को वास्तव में सभी के लिए उत्सवपूर्ण बनाने के लिए अपना योगदान दें।

निजी तौर पर, मैं अपनी दिवाली की सजावट के लिए सोलर एनर्जी से चलने वाली लाइटों का भी इस्तेमाल कर रही हूं। मेरा सभी से विनम्र अनुरोध है कि परेशानी में फसे पक्षियों और जानवरों की सक्रिय रूप से मदद करें क्योंकि वे तेज शोर, आतिशबाजी और प्रदूषण से बहुत प्रभावित होते हैं। तो आइए इस दिवाली को बुराई पर अच्छाई, प्रेम और जीवन का उत्सव बनाएं!”

बता दें, डिजिटल दुनिया में बरखा सिंह ने ‘माजा मा’ में ईशा हंसराज के रूप में माधुरी दीक्षित नेने के साथ स्क्रीन साझा करने से लेकर ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’, ‘गर्ल्स ऑन टॉप’, ‘ब्रीद’, ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ जैसे शोज में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई हैं।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...