back to top

मतदाता सूची हो त्रुटिरहित, हर मतदाता को मिले पूरा अधिकार : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लखनऊ। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में बुधवार को लखनऊ में जिला निर्वाचन अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाना रहा।

श्री रिणवा ने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया और निर्वाचन की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। प्रशिक्षण में मतदाता सूची के अद्यतन, मतदेय स्थलों के पुनर्गठन, और निर्वाचन से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता ही दर्ज किए जाएं तथा एक ही परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही पोलिंग बूथ में सुनिश्चित किए जाएं। इसके अलावा, बीएलओ की नियुक्ति नियमों के अनुसार करने और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से समय-समय पर बैठक करने पर भी बल दिया गया।

अधिकारियों को ईआरओ नेट, बीएलओ ऐप और वोटर हेल्पलाइन ऐप के प्रयोग की जानकारी दी गई ताकि मतदाता सेवाओं में तकनीकी दक्षता लाई जा सके। नागरिकों को फार्म-6, 7 और 8 से संबंधित सही जानकारी देने तथा फार्म भरवाते समय पूर्ण और सटीक विवरण दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए।

गौरतलब है कि यह पहला अवसर है जब जिला निर्वाचन अधिकारियों का भौतिक प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इससे पुनरीक्षण अवधि में मतदाताओं को अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सकेगा।

आज लखनऊ में आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, फतेहपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, अलीगढ़, मुरादाबाद, गोरखपुर और पीलीभीत जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इससे पूर्व मेरठ और वाराणसी में भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। निर्वाचन आयोग का यह व्यापक प्रयास सुनिश्चित करेगा कि आगामी चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और मतदाताओं के लिए सुविधाजनक हों।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...