back to top

सीएए-एनआरसी-एनपीआर का विरोध करने वालों की आवाजों को कुचला नहीं जा सकता : एचुरी

नई दिल्ली। माकपा महासचिव सीताराम एचुरी ने कहा है कि विवादास्पद नागरिकता कानून, एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर एनपीआर का विरोध करने वालों की आवाजों को कुचला नहीं जा सकता।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान प्रदर्शनों की सराहना की। मोदी वापस जाओ, भाजपा मुर्दाबाद नारे वाली तख्तियां लेकर उतरे कार्यकर्ता कोलकाता के एसप्लानेड इलाके में शनिवार को पूरी रात धरने पर बैठे रहे और कहा कि शहर से प्रधानमंत्री के वापस जाने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

एचुरी ने ट्वीट किया, भेदभाव वाले सीएए-एनआरसी-एनपीआर का विरोध करने वालों की आवाज को कुचला नहीं जा सकता। माकपा नेता ने कहा, प्रधानमंत्री संपर्क से दूर हैं और सोचते हैं कि वह इससे दूर रह सकते हैं। वह नहीं रह सकते। भारत के युवा आ चुके हैं और इस देश को आगे ले जाएंगे।

मोदी ने राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान कोलकाता में शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। राजभवन में यह बैठक से वक्त हुई जब संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच तीखा टकराव चल रहा है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...