back to top

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस
लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार को हुआ। समापन पर चित्रकला, कलश अलंकरण, क्लबे मॉडलिंग के विजेताओं को पुरस्कार मिले। मुख्य अतिथि पद्श्री चित्रकार वासुदेव कामथ ने विजेता कलाकारों को पुरस्कृत किया। कामथ ने अकादमी अधिसदस्यता सम्मान से सम्मानित प्रो.एस प्रणाम सिंह को मॉडल के रूप में बिठाया और उनका सजीव चित्रांकन भी किया। समारोह में पर्यटन एवं पर्यावरण विशेषक चित्रकला प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार विवेकानन्द रजक को मिला। दूसरे स्थान पर अर्चित वर्मा एवं तीसरे स्थान पर मारिया खातून रहीं। कलश अलंकरण प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार अन्नपूर्णा वर्मा, दूसरा स्थान पिन्टू एवं तीसरा स्थान वर्षा वर्मा को मिला। संस्कृति विरासत उत्तर प्रदेश क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता की विजेता श्रद्धा तिवारी बनी। दूसरे स्थान पर आराधना वर्मा एवं तीसरे स्थान पर आर्य सिंह रहे। कार्यक्रम में कला पत्रिका, मोनोग्राफ का विमोचन भी किया गया। पद्मश्री वासुदेव कामथ ने कहा कि युवा कलाकारों को नियमित स्केच करते रहना चाहिए क्योंकि कलाकार की अभिव्यक्ति उसकी व्यक्तिगत नहीं होती है बल्कि समाज के लिए होती है। इसलिए हर सृजित कृति का प्रदर्शन होना अनिवार्य है। अकादमी अध्यक्ष डा. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि वासुदेव कामथ द्वारा सृजित यह चित्र अकादमी की धरोहर सूची में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय को प्रतीक चिह्न तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

गीत-संगीत के साधकों ने स्वरों से की राष्ट्रसाधना

स्कूल बैंड की प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दियालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार शाम को भागीदारी भवन में संगीत...