back to top

रोहित रॉय की बेटी कियारा का वीडियो वायरल, पापा और चाचा से लिपटकर रोते हुए दिखीं

नई दिल्‍ली। रोहित रॉय की बेटी कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कियारा पापा रोहित रॉय और चाचा रॉनित रॉय से लिपटकर रोती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 

यह वीडियो उस वक्त का है जब कियारा अमेरिका का ब्राउन यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए जा रही है और उनका परिवार उनको मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए आया है। ऐसे में कियारा इमोशनल हो जाती हैं और सभी लोगों के गले लगकर रोने लगती हैं। कियारा इस यूनिवर्सिटी में चार साल तक रहेंगी। वीडियो में रोहित और रॉनित कियारा को संभालते दिख रहे हैं। वीडियो में कियारा की मां मानसी जोशी रॉय भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि  रोहित और मानसी  बेटी कियारा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

 

इस वीडियो में यूजर्स के कई तरह के कमेंट आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो इस घटना की तारीख और वक्त को लिख लेता है, क्या पता करेंट अफेयर में पूछ लिया जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत में स्कूल-कॉलेज नहीं हैं क्या? कई यूजर्स ने लिखा कि यह अच्छा लगा कि रोहित रॉय ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है और बेटी को विदेश पढ़ने के लिए भेज रहे हैं। बता दें कि कियारा ने मुंबई के प्रतिष्ठित धीरूभाई अंबानी  इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...