back to top

एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित,गिल बने उपकप्तान, बुमराह को भी मिला मौका

मुंबई । टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को नौ सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 का उपकप्तान बनाया गया है जबकि दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की लंबे समय के बाद छोटे प्रारूप की टीम में वापसी हुई है। गिल ने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2024 में पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ था और अब वह अक्षर पटेल की जगह कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम में उप-कप्तान होंगे।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने यहां टीम की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, गिल ने इंग्लैंड दौरे पर हमारी उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया। एशिया कप के तुरंत बाद अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के होने के कारण बुमराह की उपलब्धता को लेकर कुछ संशय बना हुआ था। चयनकर्ताओं ने हालांकि बुमराह को चुनने का फैसला किया। वह पिछले साल हुए टी20 विश्व कप के बाद टीम में वापसी कर रहे है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को भी टीम में शामिल किया गया है, जबकि जितेश शर्मा दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे।


यशस्वी जायसवाल चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए पांच स्टैंडबाय (वैकल्पिक) खिलाडयों में शामिल है। अगरकर ने कहा, यह थोड़ा निराशाजनक है कि जायसवाल को मुख्य टीम से बाहर होना पड़ा, लेकिन उन्हें इंतजार करना होगा। भारत को एशिया कप के ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ रखा गया है।


एशिया कप के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...

निरहुआ और आम्रपाली की ‘फसल’ का हो रहा है डिजिटल प्रीमियर

इस फिल्म के जरिए सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील तरीके से उठायालखनऊ। भोजपुरी सिनेमा अक्सर ग्रामीण मुद्दों से जुड़ी फिल्में लेकर आती रहती है। इसी...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...