दीपावली उत्सव का जबरदस्त आयोजन किया गया
लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में आशियाना के सेक्टर एम आशियाना कोतवाली के बगल में प्रगति महोत्सव 2050 का भव्य आयोजन 1 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया है। धनतेरस भैया दूज दीपावली एवं छठ की धूम प्रगति महोत्सव 2025 में खूब दिखाई दे रही है। झूले फूड जोन क्रोकरी फर्नीचर कारपेट खानपान का स्टॉल जरूर की हर छोटी बड़ी चीज उचित मूल्य पर प्रगति महोत्सव 2025 में उपलब्ध है।
प्रगति महोत्सव 2025 में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से त्योहारों के मौसम को और खुशनुमा बनाया जा रहा है ,एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां उमड़ी भीड़ को खूब मोहित कर रही है। प्रगति महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर आज दीपावली उत्सव का जबरदस्त आयोजन किया गया दीवास मेकअप स्टूडियो तथा प्रगति इवेंट के माध्यम से दीपावली महोत्सव खूब धूमधाम से मनाया गया करिश्मा ब्यूटी सैलून की डायरेक्टर डॉ माधुरी वमा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दीपावली उत्सव में खूब धमाल मचाया नृत्य गायन रंगोली प्रतियोगिता जैसे अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए अच्छी परफॉर्मेंस के लिए डॉक्टर माधुरी द्वारा गिफ्ट हैंपर दिया गया। प्रगति महोत्सव 2025 में द प्लानेट म्यूजिक की तरफ से अभिषेक उपाध्याय के निर्देशन में संगीत के कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिंगल बेल रुद्र प्रताप सिंह, हर घड़ी बदल रही अघृत पांडे, सारे जहां से अच्छा शिवमशुक्ला, गायत्री मंत्र तथा मैरी क्रिसमस जेनिशा श्रीवास्तव, राग भैरवी हितेश, तुझे देखा तो यह जाना अयांश शुक्ला, वेस्टर्न डांस चक धूम विदुषी पांडे, शोभा त्रिपाठी, राज नदी सिंह, लूंगी डांस देवांश पटेल, दीवानी मस्तानी शौर्य त्रिपाठी, इसके अलावा कलाकारों ने गिटार पर भी शानदार प्रस्तुति दी।