back to top

गोरखपुर-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल कल, देखें टाइम टेबल-

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दूसरी सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का गोरखपुर से बस्ती, मनकापुर, अयोध्या होते हुए लखनऊ तक ट्रायल किया जायेगा। सोमवार को रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल की समय सारणी जारी कर दी है। इससे पहले वाराणसी से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक चेन्नई से गोरखपुर पहुंच चुका है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दो दिन रैक के निरीक्षण के बाद बुधवार को ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल कराया जा सकता है। पीएम मोदी शुक्रवार को गोरखपुर से हरी झंडी दिखा सकते हैं।

ट्रायल का टाइम टेबल

वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल का टाइम टेबल रेलवे ने जारी कर दिया है। मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6.05 बजे प्रस्थान कर सुबह 10.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जबकि लखनऊ से शाम 19.15 बजे प्रस्थान कर रात 23.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव अयोध्या, बस्ती स्टेशन पर रहेगा। 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर में गीता प्रेस के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है। जहां वह वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

ट्रेन का रैक शनिवार दोपहर गोरखपुर पहुंच गया। हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में एक के बाद एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को पटरी पर उतारा जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ यात्रा के समय में भी कमी आ सके। मुख्यालय के अफसरों ने बताया कि ट्रेन के संचालन का नोटिफिकेशन आना बाकी है। सोमवार से ट्रेन का निरीक्षण किया गया। इसके बाद बुधवार ट्रेन का ट्रायल के लिए पठरी पर उतर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल एवं पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को एक-एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल चुकी है। बुधवार को ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ लाई जा सकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला रूट गोरखपुर से वाया अयोध्या होते हुए लखनऊ तक सचालित किया जायेगौ। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...