back to top

उत्तर प्रदेश: तीसरे चरण में शाम छह बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मंगलवार शाम छह बजे तक औसतन 60.52 प्रतिशत मत पड़े। सभी जगह मतदान लगभग शांतिपूर्ण हुआ। 2014 के चुनाव में इन सीटों पर औसतन 61.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकेटेश्वर लू ने आज शाम प्रेस वार्ता में बताया कि शाम छह बजे तक 60.52 प्रतिशत मतदान हुआ।

प्रतिशत इस प्रकार रहा-

  • मुरादाबाद – 64.11 प्रतिशत
  • रामपुर – 60.00 प्रतिशत
  • सम्भल- 61.80 प्रतिशत
  • फिरोजाबाद – 58.80 प्रतिशत
  • मैनपुरी – 57.80 प्रतिशत
  • एटा – 59.90 प्रतिशत
  • बदायूं – 57.50 प्रतिशत
  • आंवला – 59.18 प्रतिशत
  • बरेली – 61.49 प्रतिशत
  • पीलीभीत – 64.60प्रतिशत

पीठासीन की अधिकारी से मत डिलीट हो गए थे

लू ने बताया कि आगरा (सु) लोकसभा क्षेत्र के 86 एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान स्थल संख्या 455 पर हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया गया है क्योंकि पीठासीन की अधिकारी से मत डिलीट हो गए थे। इसलिए यहां 25 अप्रैल को पुनर्मतदान होगा। यहां 18 अप्रैल को वोट डाले गए थे । रामपुर और बदायूं में कुछ जगहों पर मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आई थी। सपा ने रामपुर में बड़ी संख्या में ईवीएम खराब होने और बदायूं में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा चुनाव में गड़बड़ी कराने की कोशिश की शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।

बदायूं से मौजूदा सांसद और सपा प्रत्याशी

बदायूं से मौजूदा सांसद और सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने आरोप लगाया था कि उनके संज्ञान में 50 बूथों में ईवीएम में खराबी की बात आई है। प्रशासन अपने हथकंडों से बाज नहीं आ रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी बेटी भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य को जिताने के मकसद से गड़बड़ी कराने के लिए बदायूं में ही रुके हुए हैं। इस साल के जवाब में लू ने बताया कि ऐसी शिकायत आई थी लेकिन जिलाधिकारी से जांच कराने पर ऐसा कुछ नही पाया गया। मालूम हो कि आज जिन 10 सीटों पर चुनाव हुआ है, उनमें से सात पर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कब्जा किया था। वहीं मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गई थीं।

तीसरे चरण में 96,20,644 पुरुषों

तीसरे चरण में 96,20,644 पुरुषों और 81,89,378 महिलाओं समेत कुल 1,78,10,946 मतदाता 120 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण के लिए कुल 12128 मतदान केन्द्र तथा 20120 मतदान स्थल बनाए गए थे। इनमें से 4515 मतदान स्थल संवेदनशील हैं। मतदान की सम्पूर्ण व्यवस्था पर नजर रखने के लिए 1610 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 186 जोनल मजिस्ट्रेट और 358 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 10 सामान्य प्रेक्षक, पांच पुलिस प्रेक्षक, 10 व्यय प्रेक्षक और 47 सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए थे।

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बल एवं पीएसी की तैनाती की गई थी। तीसरे चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी) के साथसाथ आजम खान (रामपुर), उनकी प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव (फिरोजाबाद), वरुण गांधी (पीलीभीत) और संतोष गंगवार (बरेली) जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मैनपुरी में अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे सपाबसपारालोद गठबंधन के प्रत्याशी मुलायम का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार प्रेम सिंह शाक्य से है। कांग्रेस ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। हालांकि इस चरण का सबसे दिलचस्प मुकाबला फिरोजाबाद में होगा, जहां सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव और उनके भतीजे सपा प्रत्याशी अक्षय यादव के बीच मुख्य मुकाबला है।

अक्षय इस सीट से मौजूदा सांसद हैं

अक्षय इस सीट से मौजूदा सांसद हैं, जबकि शिवपाल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उधर, रामपुर में भी दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले सपा प्रत्याशी आजम खान का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा से है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक संजय कपूर को उतारा है। बरेली में भाजपा प्रत्याशी आठवीं बार सांसद बनने की उम्मीद कर रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और गठबंधन के प्रत्याशी प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार से है। वर्ष 2014 में सुलतानपुर से सांसद चुने गए वरुण गांधी इस बार पीलीभीत से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

उनका मुख्य मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी

उनका मुख्य मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा से है। कांग्रेस ने यह सीट गठबंधन के तहत अपना दल को दी है, जिसने सुरेन्द्र गुप्ता को मैदान में उतारा है। बदायूं में मौजूदा सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव की साख दांव पर है। उनका मुकाबला राज्य के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य से है। कांग्रेस की ओर से पांच बार के सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी चुनौती पेश कर रहे हैं। सम्भल में गठबंधन प्रत्याशी पूर्व सांसद शफीकुर्हमान बर्क़, भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व विधायक मेजर जगतपाल सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है।

एटा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

एटा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे मौजूदा सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के लिए गठबंधन प्रत्याशी दो बार के सांसद देवेन्द्र सिंह यादव और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मंत्री सूरज सिंह शाक्य चुनौती पेश कर रहे हैं। मुरादाबाद में भाजपा के मौजूदा सांसद सर्वेश सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला सपा उम्मीदवार एस. टी. हसन और कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी से है। आंवला सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद धर्मेन्द्र यादव पुन: चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन ने यहां से पूर्व विधायक रुचिवीरा को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने तीन बार सांसद रह चुके कुंवर सर्वराज को प्रत्याशी बनाया है।

RELATED ARTICLES

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पुस्तक मेले में दिन भर चला विमोचन और चर्चा का दौर

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन लखनऊ। रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में अध्यात्म की पुस्तकें खूब हैं तो यहां...

भगवान झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक...