back to top

उत्तर प्रदेश, महादेव, भगवान राम, कृष्ण और बुद्ध की पावन धरा है : जयवीर सिंह

 

नए पर्यटक स्थल भी विकसित किये जा रहे हैं

युवाओं को पर्यटन से जोड़ने के लिए साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है

विश्व पर्यटन दिवस

लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रेडियो जयघोष को दिये अपने साक्षात्कार में संदेश दिया कि उत्तर प्रदेश महादेव, भगवान राम, कृष्ण और बुद्ध की पावन धरा है। उन्होंने यह भी बताया कि बेहतर सुविधाओं के कारण उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक पर्यटक आएं हैं।
रेडियो जयघोष की आरजे समरीन को दिये साक्षात्कार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में जी.20 के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों ने भारत की वैश्विक विचारधारा वसुधैव कुटुम्बकम को स्थापित किया है। भारत आज यह कामना करता है कि पूरी दुनिया स्वस्थ हो और सभी का भविष्य उज्जवल हो। वैश्विक पर्यटन दिवस का भी यही संदेश है कि लोग भ्रमण करें और आपस में मित्रवत रहें। उत्तर प्रदेश के पर्यटन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं है फिर चाहे यहां की सांस्कृतिक धरोहर हो या यहां का आध्यात्म। इस धरा का सम्बंध भगवान बुद्ध, भगवान राम, भगवान कृष्ण और तीनों लोकों के देव, महादेव से है। पर्यटकों की सुविधाओं के लिए प्रदेश में बेहतर सड़क मार्ग ही नहीं विकसित किये गए हैं बल्कि नए पर्यटक स्थल भी विकसित किये जा रहे हैं। इको टूरिज्म क्षेत्र तेजी से उत्तर प्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। इसी का परिणाम है कि बीते साल उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक पर्यटक आएं। उन्होंने बताया कि युवाओं को पर्यटन से जोड़ने के लिए साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। एडवेंचर टूरिज्म के अवसर सृजित किये जा रहे हैं। विद्यालय और महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही युवा पर्यटन क्लबों का गठन कर उनको शैक्षिक भ्रमण करवाया जा रहा है। दूसरी ओर विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने रेडियो जयघोष को दिए अपने साक्षात्कार में कहा कि विश्व बंधुत्व से ही विश्व में शान्ति स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कई परियोजनाओं के माध्यम से देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...