back to top

बकरीद पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की गाइडलाइन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बकरीद के दिन सामूहिक नमाज और खुले में कुबार्नी देने पर रोक लगा दी है। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ेत मामलों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। बीते कुछ दिनों से राज्य में कोरोना के नए मामलों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि एक अगस्त को बकरीद के दिन राज्य के मस्जिदों में सामूहिक नमाज अता नहीं की जाएगी। इसके साथ ही खुले स्थानों पर कुबार्नी देने और खुले में मांस ले जाने पर भी दिशा निर्देश जारी किया गया है।

राज्य में बकरीद मनाने संबंधी एक विस्तृत गाइडलाइंस जारी की गई है। यूपी पुलिस द्वारा जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि इस बार बकरीद सावन महीने के आखिरी सोमवार को पड़ रही है। ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। धर्म गुरुओं से अपील की गई है कि वे लोगों को बकरीद का त्योहार घर में ही मनाने और सामूहिक रूप से नमाज अता न किए जाने को लेकर प्रेरित करें। पुलिस से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक करने की बात भी कही गई है।

खुले स्थानों में कुबार्नी करने पर प्रतिबंध

साथ ही साथ सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचनाओं पर भी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।गाइडलाइंस में कहा गया है कि गैर मुस्लिक धार्मिक स्थलों के निकट, गैर मुस्लिम क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों पर कुबार्नी के अवशेष पड़े होने से विवाद उत्तपन्न हो सकता है। अत: इस संबंध में पूर्ण सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके अलावा प्रतिबंधित पशुओं की कुबार्नी की अफवाहों पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही गई है। पुलिस द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि खुले स्थानों में कुबार्नी व गैर मुस्लिम क्षेत्रों से खुले रूप में मांस ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...