back to top

उत्तर प्रदेश: BSP एजेंट ने EVM के बारे में फैलाई फर्जी ख़बर, केस दर्ज

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। मुजफ्फरनगर में बसपा के एक मतदान एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उस पर यह फर्जी खबर फैलाने का आरोप है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) ठीक से काम नहीं कर रही हैं और ईवीएम के जरिए सिर्फ भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट पड़ रहे हैं।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर धारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। धारा ने कथित तौर पर फर्जी खबर फैलाई थी कि ईवीएम में बसपा उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिह्न के सामने वाले बटन को जब दबाया जा रहा है जो भाजपा के पक्ष में वोट पड़ रहे हैं। धारा के मुताबिक, बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के कसोली मतदान केंद्र पर गुरूवार को यह मामला सामने आया था। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि जांच के दौरान चुनाव आयोग ने शिकायत में किए गए दावे को गलत पाया।

इसके बाद धारा सिंह के खिलाफ

इसके बाद धारा सिंह के खिलाफ भोपा पुलिस थाने में आईपीसी और जनप्रतिनिधित्व कानून की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि बसपा एजेंट ने मीडिया को बताया था कि कसोली मतदान केंद्र पर ईवीएम ठीक से काम नहीं कर रहा। चुनाव आयोग ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और जिला मजिस्ट्रेट से घटना की रिपोर्ट देने को कहा। कसोली मतदान केंद्र मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में है, जो बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है। बिजनौर सीट पर पहले चरण के तहत गुरूवार को वोट डाले गए।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...