back to top

गोरखपुर पीएसी कैंप में हंगामा : महिला सिपाही के बेहोश होते ही 600 प्रशिक्षुओं का हंगामा

गोरखपुर । बिछिया स्थित पीएसी कैंप में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेनिंग के दौरान एक महिला सिपाही अचानक बेहोश हो गई। इसके बाद करीब 600 महिला प्रशिक्षुओं ने कैंपस में जमकर हंगामा किया। सिपाहियों ने कैंप में बदइंतजामी, शौचालयों में हिडन कैमरे होने और अफसरों द्वारा कथित धन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दो घंटे तक चले इस विरोध के दौरान महिला सिपाहियों ने जमकर नारेबाजी की, जिससे पूरे कैंप में तनाव का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि हंगामा बढ़ता देख मौके पर सीओ गोरखनाथ रवि सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात कर माहौल को काबू में लेने की कोशिश की गई। महिला सिपाहियों ने कैंपस में अफसरों को घेर कर आरोप लगाया कि ठहरने की व्यवस्था बेहद खराब है, खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और साफ-सफाई भी बदहाल हालत में है। सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया कि बाथरूम में हिडन कैमरे लगाए गए हैं, जिससे महिला सिपाहियों में भय और गुस्सा दोनों फैल गया।

इस दौरान अधिकारी महिला सिपाहियों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन नाराज प्रशिक्षु सिपाही कैमरे हटवाने और व्यवस्था में सुधार की मांग पर अड़ी रहीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन देने की कोशिश की, लेकिन महिला सिपाहियों ने साफ कहा कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी, वे शांत नहीं होंगी।इस पूरे घटनाक्रम के बीच अधिकारियों की चिंता और बढ़ गई क्योंकि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में मौजूद थे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री के जिले में रहते इस तरह का हंगामा प्रशासन के लिए चुनौती बन गया।

सूत्रों की मानें तो महिला सिपाहियों ने यह भी आरोप लगाया कि कैंपस में मामूली सुविधाओं के लिए भी उनसे पैसे मांगे जाते हैं और शिकायत करने पर धमकाने की कोशिश होती है। इस बीच बेहोश हुई महिला सिपाही को तत्काल हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस पूरे मामले पर जब जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला और किसी अन्य अधिकारी ने भी इस पर कुछ बोलने से परहेज किया।

इस घटना ने पुलिस ट्रेनिंग कैंप की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिडन कैमरा लगाने का आरोप बेहद गंभीर है, जिससे महिलाओं की निजता और सुरक्षा को लेकर चिंता और गहरा गई है। फिलहाल महिला सिपाही प्रशासन से ठोस कार्रवाई और सुधार की मांग कर रही हैं। मामला तूल पकड़ने की संभावना बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...